फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hema malini and smrini irani to take part in vasantotsava

हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी यूपी आकर करेंगी वैलेंटाइन डे का विरोध

Mon, 14 Dec 2015 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 14 Dec 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
hema malini and smrini irani to take part in vasantotsava

वैलेंटाइन डे से युवाओं का मोहभंग करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सांस्कृतिक विंग संस्कार भारती, श्रीकृष्ण तुलसी परिवार के साथ पहली बार वसंतोत्सव का बृहद आयोजन करने जा रही है।

विज्ञापन


इसमें 100 सितार वादक के साथ देश की कई प्रमुख हस्तियों का जमावड़ा शहर में लगेगा। इनमें सिने तारिका और भाजपा सांसद हेमा मालिनी, मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, कथावाचक मोरारी बापू, पूर्व मंत्री और कथा वाचक सतपाल महाराज का नाम प्रमुख है। कार्यक्रम फरवरी में कानपुर के स्वरूप नगर स्थित परशुराम वाटिका में होगा।
विज्ञापन


संघ के इस उत्सव को राजनीति से दूर रखा गया है। कार्यक्रम की तैयारी तेज गति से चल रही है। 100 सितार वादक देश के विभिन्न हिस्सों से बुलाए गए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 11 सौ महिलाएं पीली साड़ी में कलश लेकर चलेंगी। साथ ही इतने ही पुरुष गले में पीले रंग का स्कार्फ पहनकर कर यात्रा में चलेंगे। ये सभी परिधान सूरत से मंगाए जा रहे हैं। संस्था ने इसके लिए आर्डर भी जारी कर दिया है।

सोशल मीडिया के जरिए होगा प्रचार

hema malini and smrini irani to take part in vasantotsava

श्रीकृष्ण तुलसी परिवार के उपाध्यक्ष चंद्रकुमार गंगवानी ने बताया कि वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति का दिवस नहीं है। इसका भारतीयकरण करने के लिए वसंतोत्सव की योजना पहली बार बनाई गई है।

इसका प्रचार प्रसार होर्डिंग बैनर के साथ साथ सोशल मीडिया के जरिए भी किया जाएगा। संरक्षक वासुदेव वासवानी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति से परिचित कराना है।

आयोजन को सफल बनाने में तुलसी परिवार के शांति स्वरूप भटनागर, पवन वाजपेयी, राजेश त्रिपाठी, अनीता दीक्षित भी प्रमुख जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed