{"_id":"69daa1a40dd31e57680ed668","slug":"help-maintain-mutual-harmony-lucknow-news-c-13-lko1070-1686749-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आपसी भाईचारा बनाए रखने में सहयोग दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आपसी भाईचारा बनाए रखने में सहयोग दें
Sun, 12 Apr 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
नगराम थाने पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
नगराम। 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मद्देनजर शनिवार को नगराम थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने अनावश्यक रैली न निकालने और आपसी भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर हरदोईया के प्रधान विजय चौरसिया, भोरा खुर्द के प्रधान दिग्विजय चौरसिया, बजगहिया के प्रधान मनोहर, बिरौना के दीपक सिंह, बलसिंह खेड़ा के विनोद, सलेमपुर अचाका के विकास पटेल, कनेरी के बृजेश कुमार, नगराम नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र वर्मा, समेसी के प्रधान अशोक कुमार, करोरा के संजय सिंह और बहरौली के रामखेलावन भीम आदि मौजूद रहे।