{"_id":"5b386c834f1c1bb36e8bab88","slug":"helmet-mandatory-for-back-seaters-of-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले भी लगाएंगे हेलमेट, आज से ‘हेलमेट पहनिये, दीर्घायु बनिए’ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले भी लगाएंगे हेलमेट, आज से ‘हेलमेट पहनिये, दीर्घायु बनिए’ अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी के बाद अब पूरे शहर में दोपहिया पर पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट लगाना होगा। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने, हेलमेट पहनने के प्रति प्रेरित करने के लिए रविवार से ‘हेलमेट पहनिये, दीर्घायु बनिये’ अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन
शनिवार रात अफसरों के साथ बैठक में आईजी लखनऊ परिक्षेत्र सुजीत पांडेय ने विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि 40 टीमें 40 चौराहों पर जांच करेंगी। दो महीने तक अभियान चलेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का डाटा तैयार किया जाएगा। दो बार हिदायत और तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
दस दिन तक लोगों को जागरूक किया जाएगा, उसके बाद नियम न मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर्मियों पर अभद्रता के मद्देनजर बॉडीवर्न कैमरे से लैस पुलिसकर्मी चौराहों पर चेकिंग की रिकॉर्डिंग करेंगे। शहर के 70 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से ई-चालान शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन