फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   heavy rain near uttarakhand on sunday

Lucknow News: उत्तराखंड से सटे इलाकों में रविवार को भारी बारिश के आसार, लखनऊ और आसपास धूप करेगी परेशान

Sat, 19 Jul 2025 08:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
heavy rain near uttarakhand on sunday
पिछले एक सप्ताह से बादल, बूंदाबांदी और बारिश के चलते सुहावना हुआ मौसम शनिवार को अचानक बदल गया। प्रदेश में ज्यादातर जगह धूप खिली और तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड से सटे इलाकाें में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। तराई क्षेत्र के जिलों में भी अच्छी बरसात के आसार रहेंगे। बाकी ज्यादातर जगहों पर शनिवार जैसा ही मौसम होने का अनुमान है। यहां देर शाम बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी है। इसके चलते उत्तरी-पश्चिमी इलाकों और उत्तराखंड से सटे जिलों में उत्तर प्रदेश में भी रविवार को भारी बारिश होगी। अन्य जगहों पर शनिवार की तरह ही मौसम रहेगा। तेज धूप खिलेगी और गर्मी थोड़ी परेशानी बढ़ाएगी। ज्यादातर जगह बारिश की संभावना कम है। शनिवार को बस्ती में अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 37 डिग्री दर्ज किया गया। मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और कानपुर, वाराणसी, बलिया, बहराइच व गाजीपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यहां भारी बारिश की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद व आसपास के इलाकों में ।

यहां मेघगर्जन व वज्रपात के आसार

सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed