{"_id":"f26e7a2f32a95347a16e7a1d4634b37f","slug":"heavy-rain-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में बरसे मोदी, लखनऊ में मेघा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में बरसे मोदी, लखनऊ में मेघा
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 19 Oct 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
इसे संयोग ही कहा जाएगा कि एक तरफ कानपुर में नरेंद्र मोदी गरज रहे थे, और इसी दौरान सत्ता के केंद्र लखनऊ में जोरदार बरसात हो रही थी।
विज्ञापन
दिलचस्प बात यह है कि लखनऊ में बारिश उस वक्त शुरू हुई जब नरेंद्र मोदी कानपुर के इंदिरानगर के बुद्धा पार्क में बने अपने मंच पर पहुंचे।
हालांकि राजधानी में सुबह मौसम साफ था लेकिन अचानक दोपहर के बाद से काले मेघा झमाझम पानी बरसाने लगे। हालांकि बाद में बारिश रुक-रुककर होने लगी।
लगभग तीन बजे के बाद अचानक बारिश्ा होने से तापमान में गिरावट तो आई लेकिन प्रदेश में चल रही नरेंद्र मोदी की रैली से सियासी गर्मी जरूर बढ़ गई दिखती है।
यह गजब इत्तेफाक ही है कि मोदी का भाषण्ा खत्म होते ही राजधानी में मेघा भी शांत हो गए।
मोदी की लाइव कानपुर रैली का अपडेट जानने के लिए क्लिक करें...