{"_id":"5d3610748ebc3e6ce47b1e6e","slug":"heavy-rain-eastern-uttar-pradesh-weather-dept-issues-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी यूपी में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वी यूपी में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Tue, 23 Jul 2019 12:16 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादलों की आवाजाही के बीच सोमवार को प्रदेश भर में कहीं धीमी तो कहीं तेज बरसात हुई। राजधानी लखनऊ में शाम को कई जगहों पर तेज बौछारों ने लोगों को भिगोया। इन सबके बीच मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसूनी करंट को बंगाल की खाड़ी में बने एक सिस्टम से तेजी मिल रही है। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछेक इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इसी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र में दर्ज आंकड़ों के अनुसार कानपुर आईएएफ पर 33.2 मिमी. बारिश दर्ज की गई। इलाहाबाद पीबीओ में 16, सुल्तानपुर में 11 मिमी. बारिश दर्ज हुई। मेरठ में दो, हमीरपुर में 8 मिमी. से अधिक बारिश ने उमस के बीच मामूली राहत दिलाई। प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से एक से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज हुआ।
विज्ञापन