{"_id":"666a161c08ff4667ae029994","slug":"heat-wreaks-havoc-girl-dies-raebareli-news-c-101-1-slko1033-115475-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गर्मी ढहा रही कहर, बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गर्मी ढहा रही कहर, बालिका की मौत
Thu, 13 Jun 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली-जगतपुर। भीषण गर्मी में लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। डायरिया की चपेट मेंं आने से मां व उसके तीन बच्चों समेत 22 लोग बीमार हो गए। जिला अस्पताल में एक ही परिवार के चार लोगों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। इलाज के दौरान सात साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया। भीषण गर्मी में भोजन जल्दी खराब हो रहा है। दूषित भोजन खाने से मां व उसके बच्चों की हालत बिगड़ गई थी।
दीनशाह गौरा ब्लॉक के पूरे तिवारी मजरे थुलरई गांव निवासी शिवकली (40) पत्नी ककोरे व तीन बच्चों काजल (7), सत्यम (8) और शिवम (10) की हालत गत मंगलवार की देर रात खराब हो गई। दूषित खाना खाने के बाद उल्टी-दस्त और पेट दर्द शुरू हो गया। रात में ही सभी सीएचसी दीनशाह गौरा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सात वर्षीय काजल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मां व उसके दो बच्चों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा बुधवार को जिला अस्पताल में डायरिया के 18 और मरीज भर्ती कराए गए हैं। वार्डों में सभी का इलाज चल रहा है। भर्ती कराए गए मरीजों को आठ बच्चे भी शामिल हैं। उधर, सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे तिवारी मजरे थुलरई गांव पहुंचकर लोगों की सेहत जांची। गांव के अन्य लोग स्वस्थ मिले।
विज्ञापन
ओपीडी में गर्मी से पसीना-पसीना हुए मरीज
बुधवार की सुबह से ही तेज धूप होने के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को परेशान होना पड़ा। ओपीडी कक्षों के बाहर गर्मी से बेहाल मरीजों ने बारी आने का इंतजार किया। इसके अलावा परचा काउंटर, दवा काउंटर और पैथोलॉजी में भी सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। गर्मी के कारण मरीजों के साथ ही स्टाफ को भी परेशानी हुई। वार्डों में भी कूलर और पंखे गर्मी पर भारी नहीं पड़ रहे हैं। वार्डों में मरीज गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।
थुलरई गांव में मां व उसके तीन बच्चों के डायरिया की चपेट में आने व बच्ची की मौत के मामले में दीनशाह गौरा के अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है। गांव में टीम भेजी गई। लोग स्वस्थ मिले हैं। गर्मी अधिक होने के कारण लोग एहतियात बरतें।
- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ