फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heat wave warning issued in 19 districts of Purvanchal and Terai today

Lucknow News: पूर्वांचल और तराई के 19 जिलों में आज लू की चेतावनी

Tue, 13 May 2025 06:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
Heat wave warning issued in 19 districts of Purvanchal and Terai today

विज्ञापन
- 16 से 20 मई के बीच तराई में बूंदाबांदी से मिल सकती है राहत

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी का कहर जारी है। मंगलवार को प्रदेश के लगभग 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी और तपिश का प्रकोप और बढ़ने वाला है । बुधवार से प्रदेश के पूर्वांचल और तराई हिस्सों के 19 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
मंगलवार को दोपहर बाद प्रयागराज में 42.2 डिग्री, वाराणसी में 41.8 डिग्री , लखनऊ और सुल्तानपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं अमेठी, बहराइच, आगरा और झांसी में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी दिखी है। अगले चार से पांच दिनों में पारे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। 14 व 15 मई को पूर्वांचल और तराई के इलाकों में कहीं-कहीं लू या हीट वेव चलने की चेतावनी है। 16 मई से यह लू प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों तक फैल जाएगी। जबकि तराई में संभावित बारिश के चलते लू की स्थिति कमजोर पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 16 से 20 मई के बीच तराई में बूंदाबांदी
मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 20 मई के बीच प्रदेश के तराई इलाके में चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है । इसके असर से तराई में तीन से चार दिनों के लिए फिर से मौसम में बदलाव दिखेगा और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं।


- यहां है लू होने की संभावना
चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व आसपास के इलाकों में।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed