{"_id":"662fd17e60c0e2be5b07ec8e","slug":"heat-wave-in-uttar-pradesh-temperature-goes-up-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heat wave in UP: यूपी में पारा 43 डिग्री तक पहुंचा, धूल भरी तेज हवा की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heat wave in UP: यूपी में पारा 43 डिग्री तक पहुंचा, धूल भरी तेज हवा की चेतावनी
Tue, 30 Apr 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:05 AM IST
सार
यूपी में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्म हवा के थपेड़ों से लू जैसे हालात हो गए हैं। प्रयागराज में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में अप्रैल के अंतिम दिनों में तापमान लगातार चढ़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने कहीं भी लू न चलने की बात कही है, लेकिन जिस तरह से गर्म हवा के थपेड़े चलते रहे और तापमान ने छलांग लगाई, वह लू जैसे हालात से कम नहीं है।
विज्ञापन
प्रयागराज में पारा 44.6 डिग्री तक पहुंच गया। वाराणसी में तापमान 43, फुरसतगंज में 43.2, सुल्तानपुर में 42..4 और आगरा में 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह और मो. दानिश के मुताबिक प्रदेश में तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.7 से 27.6 डिग्री के बीच रहा। रात का तापमान भी सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने मंगलवार को मौसम शुष्क रहने के साथ ही 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है। जिन इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, उनमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद शामिल हैं।