गर्मी बने जानलेवा इससे पहले पढ़ें ये खबर और करें बचाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लू के थपेड़ों और आग बरसाती गर्मी ने शहरवासियों का स्वास्थ्य खराब होने लगा है। भयंकर गर्मी, उमस और शरीर झुलसा देने वाली गर्मी ने लोगों को अस्पताल पहुंचाना शुरू कर दिया है।
हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा है। आलम ये है कि इमरजेंसी में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है और डॉक्टर जमीन पर इलाज करने को मजबूर है।
डॉक्टरों का कहना है कि हीट स्ट्रोक शरीर का पूरा संतुलन खराब कर देता है। पानी की कमी होते ही रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से कम होती है और व्यक्ति कमजोरी का शिकार होने के साथ अस्पताल पहुंच जाता है।
सिविल अस्पताल के फिजीशियन डॉ. वीवी त्रिपाठी बताते हैं कि ऐसे मौसम में खानपान को लेकर सावधानी बहुत जरूरी है। शुद्ध और स्वच्छ खानपान नहीं होगा तो हीट स्ट्रोक के साथ दूसरे संक्रामक रोग का खतरा है। साफ सुथरा पानी पीने के साथ हल्का खाना खाना चाहिए। अधिक तले भुने खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए ।
यहां जानें लक्षण और बचाव
लक्षण
•चक्कर आना, बेहोश हो जाना
•शरीर में दर्द महसूस होना
•त्वचा लाल गर्म और रूखी होना
•मांशपेशियों में कमजोरी और खिंचाव होना
•उल्टी और दस्त के साथ जी मिचलाना
•सांस फूलना और असामान्य धड़कन
•चिड़चिड़ापन, झुंझलाहट और भूख न लगना
इन बातों का रखें ध्यान
•घर से निकलते वक्त पानी जरूर पिएं
• सिर पर टोपी लगाएं
•धूप से आकर ठंडा पानी कतई न पिएं
•धूल के साथ लू चले तो आंख को बचाएं
•चेहरे पर सन प्रोटेक्शन क्रीम लगाएं
•धूप में दूर तक पैदल चलने से बचें
•सूती और लूज कपडे़ पहनें
•गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट पहने
•पैदल चलते वक्त चेहरा ढक कर रखें
•तले भूने खाद्य पदार्थ खाने से बचें
इमरजेंसी में यहां करें फोन
लखनऊ के लिए इमरजेंसी नंबर
सीएमओ कंट्रोल रूम नंबर-0522-2622080
स्वास्थ्य विभाग निदेशालय-18001805145
लोहिया अस्पताल गोमतीनगर-08004003391
सिविल अस्पताल हजरतगंज-0522-2239007
बलरामपुर अस्पताल गोलागंज-0522- 2239007
आरएलबी राजाजीपुरम-0522- 2661370
सिविल बलरामपुर लोहिया अस्पताल में कम पड़ गई जगह