{"_id":"5e3e76328ebc3ee60b3cae81","slug":"heart-patients-trapped-in-lift-in-lohia-institute-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोहिया संस्थानः लिफ्ट में 30 मिनट फंसे रहे दिल के मरीज, बिगड़ी तबियत, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया संस्थानः लिफ्ट में 30 मिनट फंसे रहे दिल के मरीज, बिगड़ी तबियत, बुलानी पड़ी पुलिस
Sat, 08 Feb 2020 02:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Feb 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट से बाहर आने के बाद बैठे मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक की ओपीडी की लिफ्ट शुक्रवार दोपहर बाद अचानक बिजली जाने से रास्ते में फंस गई। ऐसे में उसमें मौजूद दिल के मरीजों की तबीयत बिगड़ने लगी। लिफ्ट के अंदर लिखे नंबरों पर कॉल किया गया तो सभी बंद मिले। फिर एक तीमारदार ने 112 नंबर डायल कर पुलिस बुलाई।
विज्ञापन
करीब 30 मिनट बाद मरीजों को बाहर निकाला जा सका। हॉस्पिटल ब्लॉक की ओपीडी से कुछ मरीज दूसरी मंजिल पर जा रहे थे। इस दौरान अचानक लिफ्ट बंद हो गई। उस दौरान उसमें पांच मरीज व तीमारदार के साथ एक कर्मचारी भी स्ट्रेचर लेकर था। तीमारदार संतोष ने बताया कि उनकी मां हृदय रोगी हैं
विज्ञापन
मेडिसिन विभाग में दिखाने के बाद वह हृदय रोग विभाग में उन्हें लेकर जा रहे थे। लिफ्ट अचानक बंद होने से वह घबरा गईं। अन्य मरीज भी दिल के रोगी थे। इस दौरान लिफ्ट में लिखे नंबरों पर डायल किया गया, लेकिन कोई भी नहीं लगा। इस पर 112 नंबर डायल करके पुलिस बुलाई गई।
विज्ञापन
चाबी से लिफ्ट खोलकर मरीज को निकाला
इसके बाद पीआरवी के जेपी यादव, राजेंद्र प्रसाद, रामसेवक व वैभव मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चाबी से लिफ्ट खोलवाकर करीब 30 मिनट बाद लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान मरीजों की हालत बिगड़ गई। उन्हें कुछ देर तक बाहर व्हीलचेयर पर रखा गया। सूचना पर आनन-फानन डॉक्टर भी पहुंचे और पांचों मरीजों का चेकअप किया।
बिजली जाने से फंसी थी
बिजली जाने से लिफ्ट फंस गई थी। चाभी से खोलकर मरीजों को नकाला गया। उनका उपचार भी किया गया। घटना के वक्त लिफ्टमैन अंदर ही था। - डॉ. देवाशीष शुक्ला, एमएस, हॉस्पिटल ब्लॉक लोहिया संस्थान
बिजली जाने से फंसी थी
बिजली जाने से लिफ्ट फंस गई थी। चाभी से खोलकर मरीजों को नकाला गया। उनका उपचार भी किया गया। घटना के वक्त लिफ्टमैन अंदर ही था। - डॉ. देवाशीष शुक्ला, एमएस, हॉस्पिटल ब्लॉक लोहिया संस्थान