{"_id":"63e11666cc3027151c02fa1a","slug":"heart-attack-player-dinesh-prasad-died-while-playing-pakhawaj-on-stage-at-santakda-festival-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सनतकदा महोत्सव में स्टेज पर पखावज बजाते दिल का दौरा, वादक दिनेश प्रसाद का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सनतकदा महोत्सव में स्टेज पर पखावज बजाते दिल का दौरा, वादक दिनेश प्रसाद का निधन
Mon, 06 Feb 2023 08:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 06 Feb 2023 08:33 PM IST
सार
दिवंगत दिनेश प्रसाद 1989 से 2014 तक संगीत नाटक अकादमी में संगीत की शिक्षा दी थी। 2005 में उन्हें एसएनए अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। वे पखावज वादक के साथ-साथ बेहतरीन तबलावादक भी थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मथुरा घराने के पखावज वादकों में से एक दिनेश प्रसाद का सनतकदा महोत्सव में स्टेज पर ही हृदय गति रूकने से निधन हो गया। सोमवार की दोपहर में बारादरी के मंच पर ताल वाद्य कचहरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दोपहर 2.30 बजे के करीब कार्यक्रम शुरु हो चुका था।
विज्ञापन
उनके साथ सारंगी पर संगत कर रहे जीशान अब्बास ने बताया कि 15-20 मिनट तक पखावज बजाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें लारी ले जाया गया था। लारी कार्डियोलॉजी के डॉ. अक्षय प्रधान ने बताया कि यहां आने तक उनकी मौत हो चुकी थी। दिवंगत पखावज वादक के बेटे पीयूष ने बताया कि तीन से चार बजे के बीच हमें उनकी तबीयत बिगड़ने और अस्पताल ले जाए जाने की सूचना मिली। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार की सुबह 10 बजे आलमबाग स्थित श्मशान घाट पर होगा। परिवार में बेटे पीयूष के अलावा पत्नी कमलेश व तीन बेटियां निधि, रूचि व श्रुति हैं।
विज्ञापन
दिवंगत दिनेश प्रसाद 1989 से 2014 तक संगीत नाटक अकादमी में संगीत की शिक्षा दी थी। 2005 में उन्हें एसएनए अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। वे पखावज वादक के साथ-साथ बेहतरीन तबलावादक भी थे।
विज्ञापन