फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hearing on Mukhtar Ansari's petition on 17 February

मुख्तार अंसारी की याचिका पर सुनवाई 17 फरवरी को

Fri, 12 Feb 2021 12:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 Feb 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
Hearing on Mukhtar Ansari's petition on 17 February
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने राजधानी के जियामऊ इलाके में शत्रु संपत्ति को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर हथियाकर उस पर अवैध निर्माण कराने के आरोपों में दर्ज प्राथमिकी को रद्द किए जाने व बाहुबली मुख्तार अंसारी की गिरफ्तारी पर रोक लगाने के आग्रह वाली याचिका पर सुनवाई 17 फरवरी तक टाल दी है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा व न्यायमूर्ति राजीव सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश मुख्तार अंसारी की याचिका पर पारित किया। याची के वरिष्ठ अधिवक्ता एचजीएस परिहार ने कोर्ट से गुजारिश की थी कि कुछ अपरिहार्य कारणों से वह बहस करने में असमर्थ हैं लिहाजा यह याचिका मुख्तार के बेटों की ओर से दाखिल एक अन्य याचिका के साथ 17 फरवारी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की जाए। इस पर महाधिवक्ता को कोई एतराज नहीं था, जिसके चलते कोर्ट ने सुनवाई टाल दी। मुख्तार के बेटों अब्बास अंसारी व उमर अंसारी की पूर्व में दाखिल याचिका पर भी 17 फरवरी को सुनवाई होनी है। कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर 21 अक्तूबर 2020 को रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed