फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hearing in MLA Abhay Singh case will be on 12 February.

UP: विधायक अभय सिंह के मामले की सुनवाई अब 12 फरवरीको, हत्या के प्रयास में चल रहा है मुकदमा

Wed, 22 Jan 2025 07:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 Jan 2025 07:01 PM IST
सार

हाईकोर्ट की लखनऊ की पीठ में विरोधाभासी फैसलों के बाद मामला न्यायमूर्ति राजन रॉय की अदालत में पहुंचा है। मामले की सुनवाई के लिए 12 फरवरी की तारीख दी गई है।

विज्ञापन
Hearing in MLA Abhay Singh case will be on 12 February.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा विधायक अभय सिंह के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चल रही सुनवाई बुधवार को समय की कमी के चलते पूरी नहीं हो सकी। अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद विपरीत फैसले सुनाए थे।

विज्ञापन


वरिष्ठ न्यायमूर्ति ने अभय सिंह को दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी जबकि न्यायमूर्ति अजय कुमार श्रीवास्तव ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए उसे बरी कर दिया था। मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने मामले को न्यायमूर्ति राजन रॉय की अदालत में ट्रांसफर कर दिया था।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति राजन रॉय की अदालत में बुधवार को समय की कमी के चलते सुनवाई पूरी नहीं हो सकी जिसके बाद मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 फरवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला: अयोध्या के रहने वाले विकास सिंह ने 2010 में बाहुबली नेता अभय सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य आरोपों में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अभय सिंह और उसके साथियों ने उस पर फायरिंग की थी। मामले में अंबेडकर नगर जिला अदालत ने अभय सिंह और अन्य को बरी कर दिया था जिसके बाद विकास सिंह ने 2023 में उच्च न्यायालय में निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed