फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hearing but domineering

साहब! सुनवाई तो हुई, मगर दबंग कर रहा परेशान, सदर तहसील में रेंडम सत्यापन के तहत डीएम ने की पीड़ितों से बात

Wed, 17 Feb 2021 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
hearing but domineering
‘साहब! शिकायत की सुनवाई तो हुई, लेकिन दबंग अब भी परेशान रता है। वह मेरी जमीन पर कब्जा करना चाहता हैं।’ एक व्यक्ति ने यह पीड़ा मंगलवार को शिकायतों के निस्तारण की जमीनी हकीकत परख रहे डीएम अभिषेक प्रकाश से की। मंगलवार को पांचों तहसील में आयोजित समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी 398 शिकायतें आईं।
विज्ञापन

चांदन गांव के पीड़ित को डीएम ने फोन किया तो उसने बताया कि बीते समाधान दिवस पर उसने जमीन की पैमाइश कर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की थी। तीन दिन बाद तहसील की टीम ने परेशानी तो दूर करा दी। मगर आरोपी दबंग अभी भी धमकाता है। डीएम ने मौके से ही इंदिरानगर पुलिस को आरोपी के खिलाफ तत्काल विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसी तरह चिनहट ब्लॉक की पीड़िता कलावती ने भी फोन करने पर बताया कि राशन न मिलने की परेशानी अब दूर हो गयी है। समाधान दिवस में शिकायतों की सुनवाई को सदर तहसील पहुंचे डीएम ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित व गुणवत्तायुक्त समाधान किया जाना सभी की प्राथमिकता में है। निस्तारण में किसी भी तरह की ढिलाई पर संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी के खिलाफ सीधे सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अवैध कब्जेदारी पर जिम्मेदार होंगे लेखपाल
डीएम ने निर्देश दिया कि सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन बाद लेखपालों के कार्य की नियमित समीक्षा भी की जाए। इस दौरान संबंधित एसडीएम व तहसीलदार यह देखें कि किस लेखपाल के कार्यक्षेत्र में कितने अवैध कब्जे व अतिक्रमण हैं। एक सप्ताह में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई न होने पर संबंधित लेखपाल को जिम्मेदार मान कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्थ, आधार व गोल्डन कार्ड शिविर भी
सदर तहसील में फरियादियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य जांच के साथ आधार में गड़बड़ी दुरुस्त कराने व गोल्डन कार्ड से जुड़ी परेशानी दूर कराने को अलग-अलग शिविर का आयोजन भी हुआ। इस दौरान वरासत अभियान के तहत बिना परेशानी के 13 आवेदकों की वरासत दर्ज करा अपडेट खतौनी भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed