फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health workers posts will be filled in Uttar Pradesh.

बेटियों को सरकारी नौकरी की सौगात देगी योगी सरकार, 9,213 पदों पर होंगी भर्तियां

Tue, 03 Mar 2020 07:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 03 Mar 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Health workers posts will be filled in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

योगी सरकार बेटियों को सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात देने जा रही है। सरकार ने अस्पतालों में लंबे अर्से से खाली पड़े स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 9,213 पदों को भरने का फैसला किया है।

विज्ञापन


परिवार कल्याण विभाग ने समूह ‘ग’ के इन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव (अधियाचन) अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) को भेज दिया है।

आयोग प्रस्तावों का परीक्षण कर रहा है। इस फैसले से लंबे समय से एनएएम की डिग्री/डिप्लोमा लिए बैठी बेटियों को नौकरी के अवसर मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इस सरकार में केवल महिलाओं के लिए इतनी बड़ी संख्या में प्रस्तावित यह पहली भर्ती है।

विज्ञापन

यह होनी चाहिए योग्यता

- इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो।
- भारतीय परिचर्या परिषद के नियमों के अनुसार डेढ़ वर्ष/2 वर्ष का सहायक नर्सेज एंड मिडवाइफ (एएनएम.) पाठ्यक्रम किया हो। (प्रसूति से संबंधित छह माह का प्रशिक्षण सहित)
- यूपी नर्सेज एंड मिडवाइफ काउंसिल लखनऊ में विधिवत पंजीकृत हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed