फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health Tip: Cardiologist's advice, young people must get a health checkup done before going to the gym.

डॉक्टर की सलाह: जिम जाने से पहले हेल्थ चेकअप जरूर कराएं युवा, 40 से कम उम्र वालों में तेजी से बढ़े हार्ट अटैक

Mon, 08 Sep 2025 10:13 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Sep 2025 10:13 AM IST
सार

जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहन ने जिम जाने वाले युवाओं को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि देश में 40 साल से कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने इसके पीछे कई कारण बताए हैं।

विज्ञापन
Health Tip: Cardiologist's advice, young people must get a health checkup done before going to the gym.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe stock photos

विस्तार

हृदय रोग के जाने माने विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहन के मुताबिक, देश में 40 साल से कम उम्र वालों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़े हैं। जिम में भी कई लोगों के साथ घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में जिम जाने से पहले लोगों को अपना हेल्थ चेकअप जरूर कराना चाहिए।

विज्ञापन


डॉ. नरेश त्रेहन शहीद पथ स्थित होटल में हुए कार्डियक कॉन्क्लेव में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कम उम्र में दिल के रोगों की वजह भाग-दौड़ भरी जिंदगी, अधिक समय तक बैठकर काम करना, मोटापा, तनाव, तंबाकू का इस्तेमाल और शारीरिक गतिविधियों की कमी है। इनके साथ ही डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल अचानक दिल का दौरा पड़ने का कारण बनते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिवाली से पहले मिलेगा प्रदेश के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ, वेतन से नहीं कटेगा एक भी पैसा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान; पर अभी कई नदियां बाढ़ से उफान पर


ऐसे में इलाज के बजाय रोकथाम पर ध्यान केंद्रित करना होगा। सभी को ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल की जांच और ट्रेडमिल स्ट्रेस टेस्ट नियमित अंतराल पर कराने चाहिए। ये शरीर में छिपे हुए ऐसे खतरे है जो समय रहते पकड़ में न आएं तो एक्सरसाइज के दौरान जानलेवा साबित हो सकते हैं।

देश में 30 साल की उम्र में दिल की बीमारियों की शुरुआत
विशेषज्ञों ने बताया कि पिछले दो दशकों में 30 की उम्र वालों में हार्ट अटैक के मामलों में इजाफा हुआ है। हार्ट अटैक की वजह से भर्ती होने वाले हर पांच में से एक मरीज की उम्र 40 वर्ष से कम होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, वर्ष 2022 में दुनियाभर में करीब 1.98 करोड़ लोगों की मौत दिल की बीमारियों से हुई।

डॉ. गणेश सेठ ने 45 साल के एक ऐसे मरीज का केस बताया, जिसे कोई लक्षण नहीं था, लेकिन ट्रेडमिल टेस्ट पॉजिटिव आया। डॉ. वैभव सक्सेना ने जटिल हार्ट ब्लॉकेज में इंट्रावैस्क्युलर इमेजिंग की जरूरत बताई। डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने किडनी की गंभीर बीमारी वाले मरीज का किस्सा बताया कि उसे सीने में तेज दर्द के साथ लाया गया था। जांच के बाद उसे स्टेंट लगाने की जरूरत पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed