{"_id":"68370ce55c428e790708948e","slug":"health-news-in-lucknow-lucknow-news-c-13-1-lko1070-1224522-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीटीओ तकनीक से खुल सकती है पूरी तरह से बंद दिल की नस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीटीओ तकनीक से खुल सकती है पूरी तरह से बंद दिल की नस
विज्ञापन
लखनऊ। अगर हृदय की नस पूरी तरह बंद है, तो कई बार एंजियोप्लास्टी मुमकिन नहीं होती है। ऐसे में बायपास सर्जरी करनी पड़ती है। ऐसीस्थिति में क्रॉनिक टोटल ऑक्लूज़न (सीटीओ) की इंटरवेंशन तकनीक से हम बंद नस को भी खोल सकते हैं। लखनऊ में शुक्रवार से शुरू हो रही इंडो-जैपनीज मीटिंग की प्रेसवार्ता में डाॅ. पीके गोयल ने यह जानकारी दी।
डाॅ.गोयल ने बताया कि सीटीओ की इंटरवेंशन तकनीक में विशेषज्ञता हासिल डाॅक्टर एंजियोप्लास्टी से ही बंद नस खोल सकते हैं। इसी विशेषज्ञता को फैलाने के लिए हमने इसकी शुरुआत की है। इससे बाकी डाॅक्टर भी इस तकनीक में दक्ष हों। इस मीटिंग में भारत और जापान के शीर्ष हृदय रोग विशेषज्ञ प्रतिवर्ष मीटिंग के माध्यम से विभिन्न केस और उनके इलाज पर अपना अनुभव साझा करेंगे। इसका आयोजन 30 मई से 1 जून के बीच लखनऊ में किया जा रहा है।