फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   health minister give warning to doctors

'डॉक्टरों ने मरीजों को बाहर की दवा लिखी तो खैर नहीं'

Wed, 26 Aug 2015 03:47 PM IST
Updated Wed, 26 Aug 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
health minister give warning to doctors

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने मंगलवार को एक बार फिर सीएमओ व सीएमएस को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के खराब आचरण के कारण विभाग की बदनामी हो रही है। ऐसा करने वाले डॉक्टरों व कर्मियों को सरकार चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने बाहर से दवा लिखने वाले डॉक्टरों को फिर चेताया। कहा कि बाहर से सुई तक लिखी गई तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों के साथ एक होटल में विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा,अब भी कुछ डॉक्टर बाहर की दवा व जांच लिख रहे हैं। इन्हें सुधर जाना चाहिए।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार का यह बड़ा स्रोत है, इसे हर हाल में खत्म होना चाहिए। डॉक्टर अस्पतालों में समय पर पहुंचें। मरीजों का इलाज करें और उनकी जांच अस्पताल से ही कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही करने वाले डॉक्टरों को दी चेतावनी

health minister give warning to doctors

मंत्री ने शाहजहांपुर की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के जिला अस्पताल में कितनी लापरवाही बरती गई। वहां 22 अगस्त को प्रसव के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से एक नवजात का धड़ सिर से अलग कर दिया। यह गंभीर घटना है।
इस मामले में सीएमएस, सर्जन व नर्सों को सरकार ने निलंबित कर दिया है। ऐसी घटनाओं से स्वास्थ्य विभाग की छवि खराब होती है।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविन्द कुमार ने लापरवाही बरतने वाले सीएमओ व सीएमएस को फटकार भी लगाई। कहा कि कुछ लोगों की लापरवाही के कारण सभी बदनाम होते हैं।

यह नौबत नहीं आनी चाहिए। बजट की कोई कमी नहीं है। दवाएं अस्पतालों से ही दी जाएं। इस मौके पर डॉक्टरों की कमी का मुद्दा भी उठा।

इस पर प्रमुख सचिव ने कहा, भर्तियों के लगातार प्रयास हो रहे हैं। यूपी लोक सेवा आयोग से चयनित होकर जितने भी डॉक्टर आ रहे हैं उन्हें तत्काल पोस्टिंग दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed