Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health department fails to identify the cause of the illness

Lucknow News: गोलागंज के एसए अपार्टमेंट पर चलेगा बुलडोजर, बिल्डर को दी गई मोहलत खत्म

Sat, 14 Nov 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Health department fails to identify the cause of the illness
गोलागंज का एसए अपार्टमेंट।
लखनऊ। गोलागंज के बारूदखाना स्थित एसए अपार्टमेंट पर किसी भी दिन बुलडोजर चल सकता है। एलडीए की ओर से 23 अक्तूबर को जारी ध्वस्तीकरण आदेश के तहत बिल्डर को खुद अपार्टमेंट तोड़ने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। यह अवधि पूरी हो चुकी है। अब एलडीए खुद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। वीसी प्रथमेश कुमार ने अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें एक सप्ताह में कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले एसए अपार्टमेंट का एक पिलर टूट गया था। हादसे के बाद पूरी बिल्डिंग खाली करा दी गई थी। लोगों को सामान निकालने का मौका देने के लिए अपार्टमेंट में जैक लगाकर उसे अस्थायी रूप से सुरक्षित किया गया। इसके बाद अधिकांश आवंटी अपना सामान निकाल चुके हैं। हालांकि, तीन-चार फ्लैटों में अभी सामान होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

घटना के बाद एलडीए ने विशेष टीम से बिल्डिंग का सेफ्टी ऑडिट कराया था। जांच में सामने आया कि इमारत रहने लायक नहीं है और इसे पूरी तरह ध्वस्त करना ही सुरक्षित विकल्प है। वीसी ने भी स्पष्ट किया था कि नक्शा पास होने के बावजूद निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में एक और बड़ी अनियमितता सामने आई थी। अपार्टमेंट का नक्शा तीन मंजिल का पास कराया गया था, जबकि मौके पर छह मंजिल का निर्माण कर लिया गया। करीब तीन हजार वर्गफीट जमीन पर बने इस अपार्टमेंट में कुल 24 फ्लैट हैं। इसका नक्शा वर्ष 2009 में पास हुआ था और बिल्डर वकील अहमद ने साथी शहाबुद्दीन के साथ मिलकर 2011 में निर्माण कराया था।
पिलर टूटने के बाद बिल्डर ने मरम्मत का खर्च खुद और आवंटियों के साथ मिलकर उठाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन एलडीए ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद विहित प्राधिकारी न्यायालय में सुनवाई के बाद 23 अक्तूबर को पूरी बिल्डिंग गिराने का आदेश जारी किया गया। अब निर्धारित समय पूरा होने के बाद प्राधिकरण ध्वस्तीकरण की तैयारी में जुट गया है।

वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि बिल्डर को खुद अपार्टमेंट तोड़ने के लिए दिया गया समय समाप्त हो चुका है। अब एलडीए की टीम ध्वस्तीकरण करेगी। एक सप्ताह में कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

गोलागंज का एसए अपार्टमेंट।

गोलागंज का एसए अपार्टमेंट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed