फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health card of up board students will prepare alongwith report card

यूपी बोर्ड के छात्रों के रिपोर्ट कार्ड के साथ बनेगा स्वास्थ्य कार्ड

Fri, 13 May 2022 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Health card of up board students will prepare alongwith report card
यूपी बोर्ड के नौ से 12 तक के विद्यार्थियों का बनेगा हेल्थ कार्ड। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
अब अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके स्वास्थ्य की भी रिपोर्ट मिल सकेगी। इसके लिए यूपी बोर्ड कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के रिपोर्ट कार्ड के साथ स्वास्थ्य कार्ड भी जारी करेगा।
विज्ञापन

इसके लिए स्कूलों को शिविर लगवाने होंगे। इसमें मिले चिकित्सकीय परामर्श और रिपोर्ट को स्वास्थ्य कार्ड में दर्शाना होगा। जल्द ही बोर्ड इसके लिए प्रारूप जारी करेगा, ताकि सभी स्कूलों में एक जैसा ही रिपोर्ट कार्ड और स्वास्थ्य कार्ड हो।
विज्ञापन

अब तक यह व्यवस्था स्कूलों में नहीं थी। इसे इसी शैक्षणिक सत्र से लागू किया जा रहा है। अभी तक वार्षिक रिपोर्ट कार्ड देने की ही परंपरा चलती आई है, लेकिन अब अर्द्घवार्षिक परीक्षा का भी रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वार्षिक रिपोर्ट कार्ड के साथ स्वास्थ्य कार्ड भी संलग्न होगा। दोनों कार्ड की एकरूपता के लिए बोर्ड ही प्रारूप जारी करेगा। स्वास्थ्य कार्ड में छात्र की आयु, लंबाई, ब्लड ग्रुप, वजन समेत आंख, दंत, बीपी, हार्ट बीट, वैक्सीनेशन आदि का ब्योरा होगा।
स्कूलों को समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगवाने होंगे। छात्रों के स्वास्थ्य की स्थिति से अभिभावकों को अवगत कराया जाएगा। स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता, कुपोषण, पौष्टिक आहार के प्रति छात्रों के साथ अभिभावकों को भी जागरूक करना होगा।
सभी स्कूलों की वेबसाइट होगी अनिवार्य
यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से अपनी वेबसाइट बनाने का भी निर्देश दिया गया है। जिले में करीब 780 विद्यालय यूपी बोर्ड से संद्ध हैं। इनमें से अधिकतर स्कूलों के पास अपनी वेबसाइट नहीं है। स्कूल संचालकों को वेबसाइट बनाकर उस पर गतिविधियों को अपलोड करना होगा। विद्यालय संबंधी, अकादमिक व प्रशासनिक संबंधी संपूर्ण जानकारी वेबसाइट पर प्रदर्शित करनी होगी। अगस्त तक स्कूलों को अपनी वेबसाइट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कक्षा नौ से 12 तक के सभी छात्रों की ईमेल आईडी भी तैयार कराने के निर्देश हैं। जिले में कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों की संख्या दो लाख के करीब है। सभी की ईमेल आईडी बनाई जाएंगी। स्कूलों को निर्देश है कि इसे तैयार करने में छात्रों की मदद करें और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है उसके बारे में भी बताएं। कक्षा नौ व 11 में छात्रों का पंजीकरण बोर्ड में होता है और कक्षा 10 व 12 के बोर्ड फॉर्म ऑनलाइन भरे जाते हैं। इस बार से छात्रों के ब्योरे के साथ ई मेल आईडी भी फीड करनी होगी।

बोर्ड ने जो एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है, उसमें इसका उल्लेख है। स्कूलों को इसका अक्षरश: पालन करना होगा। एकेडमिक कैलेंडर स्कूलों को मुहैया कराया गया है उसके अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
- डॉ. अमर कांत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed