फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health ATM will be installed in eight districts of Uttar Pradesh.

यूपी: सीतापुर, गोरखपुर सहित आठ जिलों में लगेंगे हेल्थ एटीएम, 59 तरह की जांच सुविधाएं मिलेंगी

Sun, 14 Nov 2021 12:21 PM IST
ishwar ashish चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Nov 2021 12:21 PM IST
सार

यूपी के आठ जिलों की पीएचसी में हेल्थ एटीएम से 59 तरह की जांच सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए गोरखपुर में चार और अन्य सात जिलों में 3-3 पीएचसी का चयन किया गया है।

विज्ञापन
Health ATM will be installed in eight districts of Uttar Pradesh.
हेल्थ एटीएम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आठ जिले की 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर हेल्थ एटीएम लगेंगे। इससे 59 तरह की जांच सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन ने हेल्थ एटीएम के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

विज्ञापन


पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश को चार हिस्से में बांटा गया है। हर क्षेत्र के दो-दो जिले की तीन-तीन पीएचसी चुनी गई हैं। जबकि पूर्वांचल में गोरखपुर में चार पीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगेंगे। सरकार की कोशिश है कि हर जिले की कम से कम 25 पीएचसी पर यह सुविधा दी जाए। पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद हेल्थ एटीएम के साथ ही वहां उपलब्ध जांच सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन


डॉक्टर भी जोड़े जाएंगे
हेल्थ एटीएम से डॉक्टर भी जोड़े जाएंगे। टेली कंसल्टेंसी के जरिए एटीएम से मिली रिपोर्ट के संबंध में लोग डॉक्टर से सलाह ले सकेंगे। रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर मेंटल स्ट्रेस कम करने के तरीके भी बताएंगे। हेल्थ एटीएम की देखरेख और बेहतर संचालन के लिए तकनीशियनों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगेंगे हेल्थ एटीएम

गोरखपुर के पीएचसी कौड़ीराम, सरदारनगर, उरूवा व जंगल कोडिया में हेल्थ एटीएम लगेगा। इसी तरह वाराणसी के पीएचसी चिरईगांव, पिंडरा व सेवापुरी, अलीगढ़ के पीएचसी हरदुआगंज, अतरौली व खैर, बरेली के पीएचसी अगरास, हुरहुरी व फतेहगंज पूर्वी, सीतापुर जिले के कमलापुर, नैरी व बैहमा, शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद, तिलहर व पुवाया, झांसी के रक्सा, सकरार व बधेरा और हमीरपुर जिले के मौहार, सुमेरपुर व बेवार में लगाने का प्रस्ताव है।

ये जांच सुविधाएं मिलेंगी
स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ एटीएम के जरिए ग्रामीणों को मुफ्त में जांच सुविधा देने की तैयारी में है। इससे ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, मसल मास आदि जांच करा सकेंगे। जबकि तत्काल बॉडी स्क्रीनिंग के लिए 16 पैरामीटर की जांच हो सकेगी।

लाइफ स्टाइल से जुड़ी जांच जैसे ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल आदि की भी जांच की जा सकेगी। भविष्य में इसके जरिए कई तरह के रैपिड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, गर्भावस्था, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, एचआईवी के साथ ही 12 लीड ईसीजी, डिजिटल स्टेथोस्कोप, डर्मास्कोप, ओटोस्कोप जैसे टेस्ट किए जाने की तैयारी है।

'जनता की सेहत सुधार के लिए यह बेहतरीन कदम'

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वेदब्रत सिंह का कहना है कि जनता की सेहत सुधार के लिए यह बेहतरीन कदम है। पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के आधार पर इसे चरणवद्ध तरीके से विस्तारित किया जाएगा। प्रयास है कि दिसंबर तक एटीएम स्थापित कर दिए जाएं।

उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन की एमडी कंचन वर्मा का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें पता चलेगा कि किस कंपनी के एटीएम में कितनी सुविधाएं हैं। विदेशों में चल रहे हेल्थ एटीएम के बारे में भी जानकारी की जा रही है। कोशिश है कि लोगों को उच्च क्वालिटी की सुविधा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed