फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Headmaster's objection to the selection of the teacher for the State Teacher Award.

Lucknow News: शिक्षिका के राज्य अध्यापक पुरस्कार के चयन पर प्रधानाध्यापक की आपत्ति

Wed, 02 Sep 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Headmaster's objection to the selection of the teacher for the State Teacher Award.
लखनऊ। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए गोसाईंगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अमेठी उर्दू की सहायक अध्यापिका विनीता का चयन हुआ है। विनीता को शिक्षण में अभिनव प्रयोग, लर्निंग बाय डूइंग और टीएलएम-आईसीटी के प्रभावी इस्तेमाल के लिए पुरस्कार मिलेगा। विनीता वर्ष 2019 से प्राथमिक विद्यालय अमेठी उर्दू में कार्यरत हैं। इस पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संतोष राय ने चयन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने विनीता के आवेदन में अपने फर्जी हस्ताक्षर किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका का दावा है कि कंपोजिट विद्यालय भरोसा की अध्यापिका महिमा सक्सेना को 61 अंक और यूपीएस अमानीगंज की अध्यापिका स्वप्निल सुमन मौर्या को 52 अंक मिले हैं जबकि विनीता को 48 अंक ही प्राप्त हुए हैं। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है। फिलहाल बीएसए विपिन कुमार ने बताया कि इस मामले में सुनवाई के लिए प्रधानाध्यापक को बुलाया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। वहीं, विनीता का कहना है कि प्रधानाध्यापिका झूठ बोल रही हैं। उन्होंने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था। ऐसे में बीईओ रामराज से हस्ताक्षर कराकर पुरस्कार के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed