फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Head of cow found near railway station, uproar from Hindu organizations

Lucknow News: रेलवे स्टेशन के पास गोवंश का मिला सिर, हिंदू संगठनों का हंगामा

Sun, 31 Dec 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 31 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Head of cow found near railway station, uproar from Hindu organizations
रायबरेली। रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह गोवंश का कटा सिर मिला। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि काफी समय से प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी कराई जा रही है। लेकिन पुलिस-प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। विरोध बढ़ता देख मौके पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी पहुंचे। उन्होंने सभी को शांत कराते हुए मामले में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे रेलवे स्टेशन के सामने रोड पर एक गोवंश के बच्चे का कटा सिर पड़ा मिला। देखते ही देखते हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों का जमावड़ा लग गया। सभी ने गोवंश के बच्चे की हत्या कर सिर रोड पर फेंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

लेकिन आक्रोश बढ़ता देख एसपी भी मौके पर पहुंच गए। गो सेवा समिति के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जयदीप राजपाल ने आरोप लगाया कि शहर में कुछ लोग काफी समय से पुलिस की मिलीभगत से वध प्रतिबंधित मवेशियों का तस्करी का काम कर रहे हैं। इसपर एसपी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। गोवंश का सिर सड़क पर फेंकने वालों को चिन्हित कराकर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल खराब करने की कोशिश
यह पहला मामला है जब शहर क्षेत्र में इस तरह गोवंश के बच्चे का सिर काटकर उसे सड़क पर फेंक गया। ऐसा करके शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। ऐसे में हिंदू संगठनों का कहना है कि ऐसा करने वालों को चिन्हित करके उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो शहर का माहौल खराब हो सकता है। ऐसे में नए साल के पहले यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article