फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Head constable who took bribe gets 4 years imprisonment

Lucknow News: रिश्वत लेने वाले हेड कांस्टेबल को चार साल की कैद

Wed, 17 Sep 2025 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 17 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Head constable who took bribe gets 4 years imprisonment
लखनऊ। पासपोर्ट सत्यापन के लिए पुलिस रिपोर्ट लगाने के नाम पर एक हजार रुपये रिश्वत लेने वाले मड़ियांव थाने के तत्कालीन हेड कांस्टेबल राकेश पाल को दोषी ठहराते हुए भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के विशेष न्यायाधीश ने चार साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने राकेश पाल पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

कोर्ट में अभियोजन की ओर से बताया गया कि शिकायतकर्ता ऋषिकांत ने 11 जून 2015 को एसपी एंटी करप्शन से शिकायत की थी। कहा था कि वादी बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र है और उसने अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था। वादी के पासपोर्ट फॉर्म को सत्यापित करने के लिए मड़ियांव थाने भेजा गया था। फॉर्म के सत्यापन पर पुलिस रिपोर्ट लगवाने के लिए हेड कांस्टेबल राकेश पाल ने शिकायतकर्ता से एक हजार रुपये की मांग की। इस पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप टीम ने राकेश पाल को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता ने कोर्ट में दिए बयान में बताया था कि इससे पहले भी उसने पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था, तब भी दोषी पुलिसकर्मी ने उसे फोन कर बुलाया था। पुलिसकर्मी ने रिपोर्ट लगाने के लिए उस समय भी रिश्वत मांगी थी। रिश्वत न देने पर दोषी पुलिसकर्मी ने प्रतिकूल रिपोर्ट लगा दी थी, जिसकी वजह से उसका पासपोर्ट नहीं बन पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article