{"_id":"5e9ef9e38ebc3e90784e446d","slug":"head-constable-suspended-for-fight-with-sub-inspector-in-sitapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: ऑर्डर देने से भड़के हेड कांस्टेबल ने दरोगा को बीच सड़क डंडों से पीटा, किया गया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: ऑर्डर देने से भड़के हेड कांस्टेबल ने दरोगा को बीच सड़क डंडों से पीटा, किया गया निलंबित
Tue, 21 Apr 2020 07:19 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Apr 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
दरोगा को पीटता हेड कांस्टेबल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर शहर के आरएमपी तिराहे पर लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी कर रहे एक हेड कांस्टेबल ने मंगलवार को अनुशासन की सारी हदें पार कर दी। बिगड़ैल मुख्य आरक्षी ने साथ में तैनात दारोगा के साथ न सिर्फ गाली गलौज की बल्कि बेंत से उसकी पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन
दरोगा की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने मुख्य आरक्षी को जिम्मेदारी निभाने की नसीहत दी थी। इस गंभीर मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
अभियोजन कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी राम आसरे यादव को लॉकडाउन के कारण शहर कोतवाली क्षेत्र के आरएमपी तिराहे के पास वाहन चेकिंग की ड्यूटी पर लगाया गया था। यहां पर बतौर सुपर विजन अफसर कोतवाली में तैनात दारोगा रमेश चंद चौहान को भी तैनात किया गया था। यहां से वाहन बराबर निकल रहे थे और मुख्य आरक्षी कुर्सी पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन
दारोगा ने मुख्य आरक्षी को चेकिंग के निर्देश दिए लेकिन दारोगा के निर्देशों को दरकिनार करते हुए मुख्य आरक्षी अपनी कुर्सी पर ही बैठा रहा। इसी बात को लेकर दारोगा व मुख्य आरक्षी में कहासुनी हो गई।
दारोगा से गाली-गलौज करते हुए बेंत से पीटा
बातचीत बढ़ने पर मुख्य आरक्षी बौखला गया और अनुशासन की सारी सीमाएं तोड़ते हुए दारोगा से गाली-गलौज करते हुए बेंत से उसकी पिटाई भी कर दी। मामला ने तूल पकड़ा तो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया। इसके बाद एसपी एलआर कुमार ने तत्काल प्रभाव से मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया है।
उसके खिलाफ दरोगा की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है। शहर कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि मुख्य आरक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
उसके खिलाफ दरोगा की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है। शहर कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि मुख्य आरक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।