Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   He snatched a mangalsutra and fled, he even changed his shirt to conceal his identity, yet he was still caught

Lucknow News: मंगलसूत्र लूटकर भागा, पहचान छिपाने को बदली शर्ट, फिर भी पकड़ा गया

Tue, 17 Nov 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 17 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
He snatched a mangalsutra and fled, he even changed his shirt to conceal his identity, yet he was still caught
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
गुडंबा। कल्याणपुर में रविवार शाम छठ पूजा करके लौट रहीं सूबेदार की पत्नी मौसमी भारती का पड़ोसी ने कपड़े बदल कर मंगलसूत्र लूट लिया। भागते समय आरोपी एक बाइक से टकराकर गिर गया। इससे उसकी पहचान हो गई। बाद में आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए शर्ट बदल ली थी। गुडंबा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसीपी गाजीपुर अंकित कुमार पांडेय ने बताया कि बिहार के चंपारण निवासी सूबेदार विपिन कुमार सिंह पत्नी मौसमी भारती के साथ लखनऊ में रहते हैं। रविवार को दोनों कल्याणपुर निवासी रिश्तेदार अमित सिंह के घर छठ पूजा मनाने आए थे। शाम करीब 6:30 बजे मौसमी परिजनों के साथ कुकरैल घाट से लौट रही थीं। लकी मेडिकल स्टोर के सामने गली में पहुंचते ही आरोपी ने झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र लूट लिया।
विज्ञापन

अक्सर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने आता था आरोपी
एसीपी ने बताया कि भागते समय बाइक से टकराकर गिरने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने उसकी पहचान राजीव नगर निवासी संदीप तिवारी (21) के रूप में की। पुलिस को पता चला कि वह अक्सर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने आता था। घटना के वक्त उसने सफेद शर्ट पहन रखी थी। गिरफ्तारी के समय वह शर्ट बदल चुका था। पूछताछ में उसने लूट की बात कबूल कर ली। उस पर पहले से पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed