{"_id":"681a716ef181faf9780055c1","slug":"he-had-killed-his-wife-for-becoming-an-obstacle-in-his-marriage-with-a-relative-girl-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1191049-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रिश्तेदार युवती से शादी में रोड़ा बनने पर की थी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रिश्तेदार युवती से शादी में रोड़ा बनने पर की थी पत्नी की हत्या
Wed, 07 May 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 07 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार युवती से शादी में रोड़ा बनने पर की थी पत्नी की हत्या
मोहनलालगंज। रिश्तेदार युवती से शादी में रोड़ा बनने पर आरोपी संजय रावत ने पत्नी सविता की हत्या की थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को पीजीआई इलाके से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक हत्याकांड में और कौन लोग शामिल थे। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
एसीपी ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में उनकी ससुराल मोइद्दीनपुर मे किया गया। छानबीन में सामने आया है कि शटरिंग का काम करने वाले संजय रावत का एक रिश्तेदार युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सविता ने पति को युवती से दूरी बनाने के लिए कहा था। इसको लेकर दंपती में अक्सर विवाद भी होता था। संजय ने सविता से कहा था कि वह युवती से शादी करेगा। इसके लिए सविता राजी नहीं थी। इसके बाद आरोपी ने हत्या की साजिश रची।
सोमवार सुबह वह सविता को इलाज कराने के बहाने बाइक से लेकर निकला था। किसान पथ के पास बहाने से बाइक रोकी। सविता के सिर पर कई वार किए और गला कसकर हत्या कर दी। शव झाड़ियों में फेंक कर भाग निकला था। पुलिस इस हत्याकांड में युवती की भूमिका के बारे में पता लगा रही है। माना जा रहा है कि वारदात में युवती की भूमिका संदिग्ध है। एसीपी के मुताबिक पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।