फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   HDU unit will start for serious patients in Thakurganj hospital

Lucknow News: ठाकुरगंज अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए शुरू होगी एचडीयू यूनिट

Mon, 09 Dec 2024 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
HDU unit will start for serious patients in Thakurganj hospital
लखनऊ। ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) शुरू होगी। इसके लिए डॉक्टरों व स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जनवरी से यूनिट शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

200 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में रोजाना 20-25 नए मरीज भर्ती होते हैं। अस्पताल में एचडीयू व आईसीयू यूनिट न होने से गंभीर मरीजों को उच्च संस्थान रेफर किया जाता है।
विज्ञापन




इसे देखते हुए अब आठ बेड की एचडीयू यूनिट शुरू करने का फैसला लिया गया है। इसमें बाईपैप समेत अन्य उपकरण रहेंगे। सीएमएस डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक, एचडीयू यूनिट शुरू होने के बाद आईसीयू भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिनशेड से हटेगी इमरजेंसी

कई सालों से अस्पताल की इमरजेंसी टिनशेड के नीचे चल रही है। सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने इसके लिए दो मंजिला कॉप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसी माह इस पर मुहर लगने की उम्मीद है। इसके निर्माण पर करीब पांच करोड़ 40 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed