एचसीएल कंपनी आईटी सिटी में 75 हजार लोगों को देगी नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के युवाओं के सामने आईटी सेक्टर जल्द ही हजारों अवसर लेकर आ रहा है। इसे मूर्तरूप देने के लिए लखनऊ में बन रही आईटी सिटी में एचसीएल अपना बिजनेस ऑपरेशन शुरू करने जा रहा है।
इसके लिए वह ट्रेनिंग एंड हायरिंग प्रोग्राम शुरू कर रहा है। इससे लखनऊ के युवाओं को नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए एचसीएल ने साक्षात्कार का दौर शुरू कर दिया है।
एचसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह के ट्रेनिंग प्रोग्राम कंपनी की ओर से आयोजित किया जाता रहा है, लेकिन लखनऊ में यहां के लोगों के लिए यह पहली बार है। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम एक नवंबर से शुरू हो सकता है।
इसके लिए आईटी सिटी में करीब 10 एकड़ क्षेत्र में स्किल डवलपमेंट सेंटर तैयार किया जा रहा है। इसमें हर साल पांच हजार युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। पहले चरण में एक हजार युवाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य है।
इस संबंध में बीते दिनों आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने आईटी सिटी का दौरा कर काम का मूल्यांकन किया था। पीपीपी मोड में बनवाई जा रही है एचसीएल आईटी सिटी में 75 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।
क्या है ट्रेनिंग प्रोग्राम
छह माह की यह ट्रेनिंग एक टेक्निकल प्रोग्राम है जो आईटी सेक्टर में जाने के इच्छुक युवाओं को कॅरिअर बनाने में मदद करेगी। इसमें एप्लीकेशन डवलपमेंट, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सपोर्ट को शामिल किया गया है।
चयनित होने पर ट्रेनिंग के लिए करीब 2 लाख रुपये फीस भी चुकानी होगी। लेकिन ट्रेनिंग के बाद जॉब की गारंटी भी कंपनी देगी।
ये होगी अर्हता
- बीई और बीटेक (आईटी व गैर आईटी), एमसीए
- आईटी व गैर आईटी क्षेत्र में काम का अनुभव रखते हैं और फ्रेशर्स को भी
- किसी भी उम्र के हैं, महिलाएं और गृहणियां भी
- लखनऊ के रहने वाले हों
इंटरव्यू शुरू
एचसीएल द्वारा फन मॉल के निकट स्थित गोमतीनगर के एल्डिको ग्रीन्स में एफल क्लब में इंटरव्यू का दौर शुरू कर दिया गया है। साथ ही सुल्तानपुर हाईवे स्थित कासिमपुर बिरुहा में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेस में भी इंटरव्यू हो रहे हैं।
सुबह 9 से शाम छह बजे तक चलने वाले इन इंटरव्यू में अब तक बड़ी संख्या में युवाओं ने ने रुचि दिखाई है। इंटरव्यू का यह दौर 31 जनवरी को शुरू हुआ था और 7 फरवरी तक चलेगा।