फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hazrat Ali's birthday tomorrow

Lucknow News: हजरत अली की यौमे पैदाइश कल

Mon, 13 Jan 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Hazrat Ali's birthday tomorrow
लखनऊ। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के दामाद अमीर-उल-मोमेनीन हजरत अली की यौमे पैदाइश मंगलवार को मनाई जाएगी। इसकी पूर्व संध्या पर सोमवार से ही महफिलों का आगाज हो जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, सरफराजगंज स्थित इमामबाड़ा हुसैन मोहसिन जैदी में जश्न मौलूदे काबा का आयोजन किया गया। इसका आगाज कारी मोहम्मद अब्बास ने तिलावते कुरान पाक से किया। मौलाना अशफाक अली सेथली ने हजरत अली की सीरत पर रोशनी डाली। इसके बाद शायर दर्द हलौरी, अख्तर काजमी, असद आजमी, हसन मोहसिन संदीलवी, यावर उन्नावी, असद जाफरी, अफजाल रुदौलवी, मोहम्मद अब्बास, आजमी, सैफ अब्बास जलालपुरी, हसन मुस्तफा जकी और बाकर अब्बास बाराबंकी ने कलाम पेश किए।
विज्ञापन

कर्बला तालकटोरा में महफिल आज

हजरत अली की विलादत के सिलसिले में सोमवार को कर्बला तालकटोरा में जश्ने मौलूदे काबा का आयोजन शाम 6 बजे किया जाएगा। महफिल को मौलाना मिंहाल अब्बास जैदी खिताब करेंगे। वहीं, रात 9 बजे इमामबाड़ा आगा बाकर चौक में इदारा-ए-खुद्दामे मौलूदे हरम की ओर से जश्ने मौलूदे हरम शीर्षक से महफिल सजेगी। इसका आगाज कारी नदीम नजफी तिलावते कुराने पाक से करेंगे। संचालन नय्यर मजीदी करेंगे। महफिल को मुत्तकी जैदी खिताब करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed