अयोध्या मामले में जमीन हमें मिली तो बाउंड्री करके छोड़ देंगे : मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब ने अयोध्या मामले पर एक बयान में कहा है कि यदि फैसला हमारे हक में आता है तो हम वहां मस्जिद नहीं बनाएंगे, बाउंड्री करके छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि मुल्क की स्थिति, अमन चैन ज्यादा जरूरी है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या सहित पूरे देश में अमन, चैन व सौहार्द बना रहे यही हम चाहते हैं। हम पहले भी कहते रहे हैं कि मस्जिद की जगह छोड़कर हिंदू पक्ष मंदिर बनाए हमें कोई ऐतराज नहीं।
दरअसल, अयोध्या मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है और अगले महीने तक फैसला आने की पूरी उम्मीद है। मामले से जुड़े प्रत्येक पक्ष को उम्मीद है कि फैसला उसके पक्ष में आएगा पर हिंदू पक्ष के लोग ज्यादा आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.