{"_id":"991ea95775f41ff546380687a8aef175","slug":"haz-application-in-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हो गई हज आवेदन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हो गई हज आवेदन की प्रक्रिया
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Feb 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज यात्रा-2014 के लिए शनिवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। राज्य हज कमेटी कार्यालय के मुताबिक शनिवार शाम तक 300 हज आवेदन फॉर्म बांटे गए।
विज्ञापन
वहीं दो आवेदकों ने औपचारिकताएं पूरी कर फॉर्म जमा भी कर दिए। भरे हुए हज आवेदन फॉर्म 15 मार्च तक जमा किए जा सकेंगे।
राज्य हज कमेटी के सचिव सुल्तान अहमद ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय व मदरसों के अलावा हज ट्रेनिंग सेंटरों में हज फॉर्म पहुंचा दिए गए हैं।
विज्ञापन
सोमवार से हज आवेदन फॉर्म बंटने के साथ जमा करने का सिलसिला होगा। उन्होंने बताया कि आवेदकों को भरे हुए फॉर्म के साथ अपना पासपोर्ट 15 मार्च तक राज्य हज कमेटी कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन
वेबसाइट से भी कर सकते हैं डाउनलोड
हज आवेदन फॉर्म हज कमेटी ऑफ इंडिया व राज्य हज कमेटी की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिए गए हैं। आवेदक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
अलग से नहीं लगाना होगा शपथपत्र
इस बार हज आवेदन फॉर्म में अलग से शपथपत्र लगाने की जरूरत नहीं है। फॉर्म के साथ संलग्न शपथपत्र फॉर्मेट पर ही जिंदगी में एक बार हज यात्रा पर जाने और 70 साल से अधिक उम्र की घोषणा की जा सकेगी।