{"_id":"674c031d8bb1b9f2e7090a1c","slug":"hawker-misdeeds-with-six-year-old-girl-in-lucknow-accused-arrested-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: लालच देकर महताब ने छह वर्ष की मासूम से की दरिंदगी, बच्ची की बात सुन कांप गए घरवाले; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: लालच देकर महताब ने छह वर्ष की मासूम से की दरिंदगी, बच्ची की बात सुन कांप गए घरवाले; आरोपी गिरफ्तार
Sun, 01 Dec 2024 12:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:03 PM IST
सार
राजधानी में लालच देकर महताब ने छह वर्ष की मासूम से दरिंदगी की। बच्ची की बात सुन घरवाले कांप गए। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
girl demo
- फोटो : freepik
विस्तार
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार रात छह साल की बच्ची से एक फेरी दुकानदार ने लालच देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए चार दिन के अंदर सोमवार को चार्जशीट भी दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
नगराम क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बच्ची को बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे गांव का रहने वाला फेरी दुकानदार महताब सामान दिलाने के बहाने से साथ ले गया। इसके बाद बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंच आपबीती परिजनों को बताई। इस पर वह लोग आरोपी के घर पहुंचे तो उसने गेट नहीं खोला।
विज्ञापन
फास्ट ट्रैक कोर्ट कराई जाए सुनवाई
शुक्रवार थाने में आरोपी पर केस दर्ज कराया। पुलिस ने देर रात आरोपी महताब को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देख बच्ची का मेडिकल व बयान तुरंत कराए गए। पुलिस का प्रयास रहेगा कि केस की सुनवाई भी फास्ट ट्रैक कोर्ट कराई जाए। आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन