Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hassam had also made inroads into other medical institutions in the capital.

Lucknow News: राजधानी के अन्य मेडिकल संस्थानों में भी हस्साम ने बनाई थी पैठ

Fri, 24 Apr 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Hassam had also made inroads into other medical institutions in the capital.
आरोपी फर्जी डॉक्टर हस्साम अहमद।
लखनऊ। केजीएमयू में धर्मांतरण रैकेट की आशंका में गिरफ्तार फर्जी डॉक्टर हस्साम अहमद ने राजधानी के कई मेडिकल संस्थानों में गहरी पैठ बना रखी थी। वह अक्सर अलग-अलग संस्थानाें के चिकित्सकों से मिलने जाता था। चिकित्सक छात्राओं से आरोपी का परिचय डॉक्टर के रूप में कराते थे। पुलिस अब करीबियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि ऐसे सभी मेडिकल संस्थानों की सूची तैयार की जा रही है, जहां हस्साम अहमद ने जाल बिछा रखा था। सभी संस्थानों को नोटिस जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ जाली दस्तावेज भी बनवा रखे थे। यह इनपुट सामने आने के बाद पुलिस आरोपी के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच करेगी। आरोपी के जाली दस्तावेज तैयार करने वालों का भी पता लगाया जा रहा है। हालांकि, पूछताछ में आरोपी ने अभी अपने मददगारों के नाम नहीं बताए हैं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को चिह्नित किया है। इसी आधार पर करीबियों से पूछताछ होगी।
विज्ञापन

फोन बंद कर भूमिगत हुए मददगार
केजीएमयू में हस्साम को कथित डॉक्टर के रूप में स्थापित करने वाले उसके मददगारों ने फोन बंद कर लिया है। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद से संदिग्ध भूमिगत हो गए हैं। पुलिस की एक टीम ने आरोपी के मड़ियांव के अजीजनगर स्थित घर में भी छानबीन की है। परिजनों से भी पूछताछ की। आरोपी के घरवालों ने उसकी हरकतों की जानकारी से इन्कार किया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाने के बाद प्राथमिकी में धाराएं बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही शामिल लोगों के नाम भी केस में खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंगाले जा रहे बैंक खाते

धर्मांतरण की आशंका और केजीएमयू में आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों को देखने के बाद पुलिस ने हस्साम के बैंक खातों का ब्योरा निकलवाया है। आरोपी के खातों में लेनदेन की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के खातों में कहां से रुपये आए हैं। जेल में बंद धर्मांतरण और यौन शोषण के आरोपी केजीएमयू के रेजिडेंट डॉ. रमीज से लेनदेन की दिशा में भी छानबीन की जा रही है। बैंक खातों की जांच के बाद पुलिस आरोपी को रिमांड पर ले सकती है।

आरोपी का पासपोर्ट जब्त

पुलिस ने आरोपी के विदेश यात्रा की जांच के लिए उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया है। पासपोर्ट के जरिये यह पता लगाया जा रहा है कि उसने किन देशों की यात्रा की थी। आरोपी के विदेश में रह रहे परिचितों का ब्योरा भी खंगाला जा रहा है। पूरे मामले की रिपोर्ट जल्द ही उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed