हाशिम बोले, पीएम मोदी के अच्छे काम से परेशान हैं सभी नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी मस्जिद के मुद्दई मो. हाशिम अंसारी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के जमकर पुल बांधे।
कहा कि वह देश के विकास के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं। इसीलिए उनके कार्यों से सारे नेता परेशान हैं।
उन्होंने पीएम मोदी को अयोध्या आने का न्योता देते हुए कहा कि वह स्वयं उनका फूलों से स्वागत करेंगे। मो. हाशिम शनिवार को अपने आवास पर मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे।
मोदी के बताया देश का सबसे अच्छा नेता
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की बागडोर संभालने के बाद विकास के एजेंडे पर कार्य कर रहे हैं। सरकार के चंद वर्षों में ही उन्होंने देश ही नहीं विदेशों में भी मुल्क की छवि को बेहतर बनाने का प्रयास किया है।
वह देश के सबसे अच्छे नेता हैं। उनके विकास से जुड़े कार्यों की प्रगति से ही विपक्षी दलों के सारे नेता परेशान हैं और उनकी मुखालफत कर रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयोध्या आने का न्योता भी दिया, कहा कि यदि मोदी न्योता स्वीकार कर यहां आते हैं तो वह स्वयं फूलों से उनका स्वागत करेंगे।