फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hashim ansari counter attacks on subramanian swamy

मंदिर के बदले मस्जिद के बयान पर ये बोले हाशिम अंसारी

Mon, 11 Jan 2016 12:51 PM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
hashim ansari counter attacks on subramanian swamy

राममंदिर पर भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी के 3 मंदिर के बदले 39997 मस्जिदें देने वाले बयान पर बाबरी मस्जिद के बुजुर्ग मुद्दई हाशिम अंसारी ने कहा कि बाबरी मस्जिद का समाधान कोर्ट के बाहर होने की उनकी कोई इच्छा नहीं है।

विज्ञापन

 
94 वर्षीय अंसारी ने रविवार को कहा कि स्वामी का बयान हास्यास्पद है। उन जैसे लोग कुर्सी की राजनीति छोड़ें। जो भी बयान देना है, सुप्रीम कोर्ट में दें। हम वहीं जवाब देंगे।
विज्ञापन


वहीं, पक्षकार हाजी महबूब ने दो टूक कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता होते हुए भी लगता है कि मंदिर मसले पर बयान देते वक्त स्वामी पगला जा रहे हैं।

स्वामी की हैसियत क्या है, वे क्या देंगे। मुसलमान सौदेबाजी से अल्लाह का घर नहीं बनाता है। अंसारी ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद हमने हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास से मिलकर सुलह-समझौते से मंदिर निर्माण की पहल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन दूसरा पक्ष सुप्रीम कोर्ट चला गया। अब हम किसी कीमत पर बाबरी मस्जिद के मसले का अदालत के बाहर समाधान नहीं चाहते हैं।

कानपुर में मंदिर पर बोले मौलाना कल्बे जव्वाज

hashim ansari counter attacks on subramanian swamy

वहीं कानपुर में शिया आलिम मौलाना कल्बे जव्वाद ने अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कहा कि भाजपा की नीतियों पर प्रदेश सरकार चल रही है। रामलला को मुकुट चढ़ाने का बयान देने वाले एमएलसी बुक्कल नवाब को सपा से बाहर किया जाए। नवाबगंज बड़ी कर्बला में यौम-ए-रसूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर राजनीति हो रही है।

सांप्रदायिक सौहार्द का राग अलापने वाली सपा सरकार में ही राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों की खेप अयोध्या पहुंचाई जा रही है। यह सब भाजपा के इशारों पर हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed