फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hashi Ansari says Bukkal Nawab should be expelled from party.

हाशिम बोले, 'बुक्कल नवाब को पार्टी से बाहर करें मुलायम'

Sat, 09 Jan 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या Updated Sat, 09 Jan 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
Hashi Ansari says Bukkal Nawab should be expelled from party.

समाजवादी पार्टी के एमएलसी बुक्कल नवाब के राम मंदिर पर बयान पर बाबरी मस्जिद के मुद्दई मो. हाशिम अंसारी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए हाशिम ने कहा कि नवाब साहब के पास बाहरी रुपया है, जो भारत का नहीं है।

विज्ञापन


कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव हुकूमत चाहते हैं तो कल का सूरज निकलने से लेकर ढलने तक बुक्कल नवाब को पार्टी से निकाल बाहर करें। मैं देखना चाहूंगा कि नवाब के पास कितना रुपया है और किसने उन्हें दिया।
विज्ञापन


हाशिम ने कहा कि बात समझ में नहीं आती कि आखिर कब तक रामलला को लोग परेशान करते रहेंगे। ऐसे लोग कुर्सी, करेंसी चाहते हैं। इन जैसे लोगों को मुलायम सिंह यादव पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'राम मंदिर के लिए मुस्लिमों का आगे आना स्वागत योग्य'

Hashi Ansari says Bukkal Nawab should be expelled from party.

विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा कहते हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार में एमएलसी बुक्कल नवाब के बयान से यह सिद्ध हो जाता है कि अभी तक हिंदू समाज की श्रद्धा व निष्ठा भगवान श्रीराम के प्रति है लेकिन अब अनेक मुस्लिम भी ऐसे सामने आ रहे हैं जिनका बयान स्वागत योग्य है।

श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति के महामंत्री पं. राम प्रसाद मिश्र कहते हैं कि बुक्कल नवाब भ्रम फैला रहे हैं। मुस्लिमों में बुतपरस्ती नहीं होती है।

वह कभी मूर्तियों की पूजा नहीं करते हैं। इसलिए पैसा और मुकुट चढ़ाने की बात केवल मीडिया में छाने का स्टंट मात्र है।

ये कहा था बुक्कल नवाब ने

Hashi Ansari says Bukkal Nawab should be expelled from party.

सपा एमएलसी बुक्कल नवाब ने कहा था कि उनकी एक ही दिली तमन्ना है कि अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर बने।

उन्होंने कहा था, ‘मैं दिल से चाहता हूं कि मंदिर बने, 15 मार्च, 2017 तक भाजपा व संघ राम मंदिर निर्माण बनवाएं। इसके लिए मैं खुद दस लाख रुपये दूंगा और बनने के बाद वहां जाकर सोने का मुकुट भी चढ़ाऊंगा।’

बुक्कल के अनुसार, ‘राम को दुनिया के कई देशों में माना जाता है। मैं मुस्लिम हूं, लेकिन भगवान राम का बहुत सम्मान करता हूं। मैं चाहता हूं कि वहां मंदिर बन जाए और विवाद खत्म हो।’

निजी राय बताकर किया बचाव

Hashi Ansari says Bukkal Nawab should be expelled from party.

सपा से विधानपरिषद सदस्य बुक्कल शिया मुसलमान हैं। वे शुक्रवार को मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। पार्टी की तरफ से कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी राय है।

इससे आरएसएस और भाजपा वाले हिंदू-मुसलमानों को लड़ाकर सियासत नहीं कर पाएंगे। अगर किसी को कार्रवाई करना है, तो करे। बुक्कल को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता है।

सपा के कई नेता की भी यही राय
बुक्कल ने दावा किया था कि राम मंदिर निर्माण के पक्ष में सिर्फ वही बात नहीं कह रहे हैं, बल्कि पार्टी में अन्य भी कई नेता हैं जो दिल से चाहते हैं कि आपसी सहमति से अयोध्या में मंदिर बन जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed