{"_id":"6679055ab7c362bced0ecedd","slug":"haryana-chief-minister-nayab-saini-offered-prayer-to-ramlala-in-ayodhya-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: रामलला के दरबार में शीश नवाने पहुंची हरियाणा सरकार, सीएम ने अयोध्या के विकास की सराहना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: रामलला के दरबार में शीश नवाने पहुंची हरियाणा सरकार, सीएम ने अयोध्या के विकास की सराहना की
Mon, 24 Jun 2024 06:10 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:10 PM IST
सार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव का क्षण है। हमारी संस्कृति हमारी आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम का यह भव्य और दिव्य मंदिर 500 वर्षों के बाद हमें देखने को मिला है। उन्होंने अयोध्या के विकास की सराहना की।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी व अन्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को यहां श्रीरामलला के मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट के मंत्रीगण और विधायकगण भी मौजूद रहे। इससे पूर्व नायब सैनी ने श्रीराम जन्मभूमि न्यास और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हरियाणा से आए अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट पर प्रदेश के राज्यमंत्री सतीश शर्मा व अयोध्या के मेयर गिरीशपति त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास के प्रकरण में मझधार में फंसी भाजपा, बड़े नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पहली ही बारिश में राम मंदिर की छत से टपकने लगा पानी, रामपथ सहित कई जगह सड़कें भी धंसी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे लिए यह गौरव का क्षण है। हमारी संस्कृति हमारी आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम का यह भव्य और दिव्य मंदिर 500 वर्षों के बाद हमें देखने को मिला है। हमें एक अलग ऊर्जा भगवान श्री राम के दर्शन करने से मिलती है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यहां श्रीराम का भव्य और दिव्य धाम तैयार हो रहा हैं। अयोध्या में हो रहा विकास एक मॉडल के रूप में हम सबके सामने है। उन्होंने कहा कि अयोध्या हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र बिंदु है।
इससे पहले नायब सैनी ने सरयू के दर्शन भी किये और हनुमानगढ़ी में पूजन-अर्चन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा बहुमत के साथ हरियाणा की सत्ता में आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में हम तीसरी बार सरकार बनाएंगे। नरेंद्र मोदी का जो सपना है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, उसमें हरियाणा भी अपनी भूमिका निभाएगा।
हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली को पानी न दिए जाने के आम आदमी पार्टी के आरोप पर जवाब देते हुए नायब सैनी ने कहा कि दिल्ली को जितना पानी चाहिए हरियाणा उतना पानी दे रहा है। केजरीवाल सरकार का मैनेजमेंट सही नहीं है, उनका ध्यान केवल भ्रष्टाचार पर है। उन्हें भ्रष्टाचार से ध्यान हटाकर आम जनता की सेवा करनी चाहिए।