{"_id":"5f63c3d38ebc3e8b51139240","slug":"harrishment-of-lady-servent-lucknow-news-lko5406705161","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः नौकरानी को बंधक बनाकर पीटा, केस दर्ज, ये था पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः नौकरानी को बंधक बनाकर पीटा, केस दर्ज, ये था पूरा मामला
Fri, 18 Sep 2020 03:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
महिला संगठन ने थाने में किया प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में विभूतिखंड के विजयंत खंड निवासी सपना सिंह व कमलेश सिंह के खिलाफ नौकरानी ने बंधक बनाकर पीटने की शिकायत की जिस पर पुलिस के कार्रवाई न करने पर घरेलू कामगार महिला संगठन ने विभूतिखंड थाने पर प्रदर्शन किया, तब पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
घरेलू कामगार महिला संगठन व एडवा की मधु गर्ग के मुताबिक, गोमतीनगर विस्तार में रहने वाली धर्मादेवी व विद्यावती घरों में काम करती हैं। आरोप है कि विजयंत खंड निवासी सपना सिंह के घर पर विद्यावती काम करती थी। लॉकडाउन के दौरान सपना सीतापुर अपने गांव चली गई।
विज्ञापन
वापस आने के बाद विद्यावती को काम पर बुलाया। उसने काम छोड़ने की बात कही। यह बात पर सपना सिंह व उसके पति कमलेश ने धर्मा को घर में बंधक बनाकर पीटा। उसे चोटें भी आईं। आरोप है कि सपना अपने पति व दो अन्य के साथ उसकी झोपड़ी में भी गई थी। जहां उसका सामान फेंक दिया।
विज्ञापन
धमकी दी कि रहने नहीं देंगे। इसके अलावा प्रेमा का आरोप है कि सपना सिंह ने 10 लाख रुपये चोरी का आरोप लगाया था जिसे लेकर दरोगा परेशान करते थे। मधु गर्ग के मुताबिक, गुरुवार को वह संगठन व पीड़ित महिलाओं को लेकर थाने पहुंचीं। वहां पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो थाने के बाहर प्रदर्शन किया।