फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   harrassment of student in lift of lucknow metro station

लिफ्ट में छात्रा से छेड़खानी: लखनऊ के आलमबाग मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग से गंदी हरकत, अधेड़ से बचने के लिए चिल्लाती रही पीड़िता

Thu, 28 Apr 2022 09:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2022 09:05 AM IST
सार

यूपी की राजधानी लखनऊ से शर्मनाक घटना सामने आई है। लखनऊ के आलमबाग मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप एक अधेड़ पर लगे हैं। 

विज्ञापन
harrassment of student in lift of lucknow metro station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के आलमबाग मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में मंगलवार को नाबालिग छात्रा से एक अधेड़ ने छेड़खानी की। लिफ्ट खुलते ही छात्रा बाहर भागी और मामले की जानकारी बहन को दी। बहन ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। पीड़िता के पिता ने आलमबाग थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी हुसैनगंज इलाके में एक स्थित निजी स्कूल की छात्रा है। वह रोज मेट्रो ट्रेन से घर आती-जाती है। आलमबाग मेट्रो स्टेशन पर बड़ी बहन जाकर ले आती है। मंगलवार को भी वह रोजाना की तरह मेट्रो स्टेशन से लौट रही थी। लिफ्ट में जाते ही एक 40 से 45 साल का व्यक्ति भी घुस गया।
विज्ञापन


लिफ्ट का दरवाजा बंद होते ही अधेड़ ने छ़ेड़खानी शुरू कर दी। बच्ची चिल्लाई, लेकिन कुछ नहीं कर पाई। लिफ्ट जैसे ही नीचे पहुंची तो दरवाजा खुला। वह उसको धक्का देकर बाहर भागी। वहां उसे लेने आई बहन को पूरी जानकारी दी। इस पर बहन ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की बहन ने पिता के साथ जाकर पूरी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन वह निकल चुका था। पीड़िता के पिता के मुताबिक, वारदात के बाद से बच्ची स्कूल जाने से डर रही है

प्रभारी निरीक्षक आलमबाग अनिल कुमार सिंह के मुताबिक, पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर बस स्टैंड के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रभारी के मुताबिक, आरोपी इलाके का नहीं है क्योंकि पूरे इलाके में उसकी फोटो दिखाकर तलाश की गई।

वहीं लखनऊ मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है ताकि मेट्रो स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई जा सके। वहीं जानकारी मिली है कि मेट्रो स्टेशन पर लगी लिफ्ट के अंदर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा मिला। लिफ्ट में कैमरा न होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने छेड़खानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed