फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hariom Valmiki murder case: Eight accused still absconding, preparations underway to announce reward

हरिओम वाल्मीकि हत्याकांड: आठ आरोपी अब भी फरार, ईनाम घोषित करने की तैयारी, 12 भेजे गए जेल

Sun, 12 Oct 2025 08:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Oct 2025 08:17 PM IST
सार

हरिओम वाल्मीकि हत्याकांड के मामले में अब तक 12 हत्यारोपी जेल भेजे जा चुके हैं। आठ आरोपियों की तलाश में पड़ोसी जिलों के अलावा गैर प्रांतों में भी पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Hariom Valmiki murder case: Eight accused still absconding, preparations underway to announce reward
हरिओम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायबरेली जिले के चर्चित हरिओम वाल्मीकि हत्याकांड में अभी भी आठ हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर फरार हैं। इन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रशासन अब फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित करने की तैयारी में जुटा है। साथ ही इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस पड़ोसी जिलों के अलावा गैर प्रांतों में भी दबिश दी जा रही है। फतेहपुर जिले के रहने वाले हरिओम की एक अक्तूबर की रात चोर समझकर लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस अब तक गदागंज थाना क्षेत्र के मखदूमपुर निवासी शिवप्रसाद अग्रहरि, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के तुल्ला पट्टी मजरे दौलतपुर गांव निवासी लल्ली पासी, आशीष पासी, मिल एरिया थाना क्षेत्र के सरायं मुगल राही निवासी सुरेश गुप्ता के अलावा ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के डाड़ेपुर मजरे ईश्वरदासपुर निवासी वैभव सिंह, विपिन मौर्या उर्फ अनुज मौर्या, बाहरपुर गांव निवासी विजय कुमार मौर्या, सहदेव पासी, सुरेश कुमार मौर्या समेत 12 हत्यारोपियों को जेल भेज चुकी है। इस मामले में आठ हमलावर और शामिल थे, जिनकी पहचान पुलिस ने की है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों के नाम पते का खुलासा भी गोपनीयता का हवाला देते हुए नहीं कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामनगरी अयोध्या ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इस वर्ष अब तक 22 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिवाली पर घर आने वालों को तोहफा, ट्रेनों में तत्काल कोटे की चार हजार सीटें बढ़ेंगी; इन गाड़ियों में फायदा


ऊंचाहार पुलिस के अलावा एसओजी टीमें भी फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगाई गई हैं। विभागीय सूत्रों का दावा है कि पुलिस से बचने के लिए हमलावर सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश प्रांत में शरण ले ली है। यही वजह है कि पुलिस उन तक पहुंच नहीं पाई है। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि फरार आरोपियों पर भी जल्द ईनाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed