फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hari shayani ekadashi today, now to marriage till 22 november 2023

हरिशयनी एकादशी आज: अब पांच माह तक सोएंगे भगवान, नहीं हो सकेंगे मांगलिक कार्य

Thu, 29 Jun 2023 12:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 29 Jun 2023 12:41 PM IST
सार

हरिशयनी एकादशी आज है। इसी के साथ ही भगवान शयन में चले जाएंगे। 29 जून से लेकर 22 नवंबर तक कोई भी मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। 

विज्ञापन
hari shayani ekadashi today, now to marriage till 22 november 2023
marriage - फोटो : iStock

विस्तार

आषाढ़ मास की एकादशी बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। इसे हरिशयनी एकादशी भी कहते हैं। पुराणों के मुताबिक, यह समय भगवान विष्णु का शयनकाल होता है, यानी इस दिन से श्री हरि भगवान विष्णु चार महीनों के लिए क्षीरसागर में योग निद्रा के लिए चले जाते हैं, इसीलिए इस दिन को हरिशयनी एकादशी कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य धीरेन्द्र पांडेय के मुताबिक, चूंकि इस बार अधिमास है इसलिए देवता पांच माह तक सोएंगे। 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर देवता जाएंगे।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के मुताबिक, इन पांच महीनों में गृह प्रवेश, शादी, सगाई, जनेऊ आदि मांगलकि काम नहीं होंगे। इस बार एकादशी गुरुवार को है, दोनों ही दिन भगवान विष्णु को प्रिय है, इसलिए यह विशेष फलदायक होगी।
विज्ञापन


गुरुपूर्णिमा 3 को, सावन 4 से, अधिक मास 18 जुलाई से

ज्योतिषाचार्य धीरेन्द्र पांडेय के मुताबिक, एकादशी का मान तीन जुलाई को है। इसी दिन दान-पुण्य-व्रत का विधान किया जाता है। गुरु की पूजा का पर्व मनाया जाता है। अगले दिन चार जुलाई से सावन मास की शुरुआत हो रही है। अधिक मास के चलते इस वर्ष सावन के आठ सोमवार का सौभाग्य मिल रहा है।हिंदू कैलेंडर में हर तीन साल में एक बार एक अतिरिक्त माह आता है। इस साल अधिक मास 18 जुलाई से शुरू हो रहा है, जिसका 16 अगस्त को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed