फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hardoi BJP MP anshul varma resigned from party.

चौकीदार को इस्तीफा सौंप हरदोई सांसद अंशुल वर्मा सपा में शामिल

Wed, 27 Mar 2019 12:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Mar 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
Hardoi BJP MP anshul varma resigned from party.
अंशुल वर्मा, अखिलेश यादव व आजम खां। - फोटो : amar ujala

टिकट न मिलने से नाराज हरदोई सांसद अंशुल वर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व वरिष्ठ नेता आजम खां की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता गृहण की। इस मौके पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा ने सिर्फ दलित सांसदों के ही टिकट क्यों काटे? क्या दलित सांसद ही निष्क्रिय थे? मेरे लोकसभा क्षेत्र में पासी समाज के कार्यक्रम में शराब बांटी गई। मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


अंशुल ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त होने का दावा कर रही है लेकिन दिल्ली से लेकर सभी जिलों में भाजपा के कार्यालय क्या मुफ्त में बने हैं?

उन्होंने आज ही (बुधवार को) लखनऊ के भाजपा कार्यालय पहुंचकर वहां तैनात चौकीदार को अपना इस्तीफा सौंपा था। इस्तीफे के साथ ही उन्होंने एक सौ रुपये का नोट भी चौकीदार को दिया। गौरतलब है कि भाजपा ने इस बार अंशुल वर्मा का टिकट काटकर जय प्रकाश रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले, प्रधानमंत्री मोदी ने टीवी पर देश की जनता को दिया धोखा

अखिलेश यादव ने अंशुल वर्मा का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीवी पर राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन पर कहा, मोदी ने चुनावी माहौल में टीवी पर देश की जनता को धोखा दिया। चीन हमसे कई साल पहले ही यह काम कर चुका है।

शांतिभंग की आशंका में आजम खां के तीन शस्त्रों के लाइसेंस निलंबित किए जाने पर अखिलेश ने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शस्त्रों के भी लाइसेंस निलंबित किए जाने चाहिए। आजम खां पर तो सिर्फ राजनीतिक मुकदमे हैं जबकि योगी पर तो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

आजम खां बोले, इंतजार कर रहा हूं कि कब मेरा विश्वविद्यालय गिरा दिया जाएगा

इस मौके पर आजम खां ने कहा कि मुझे गुमान है कि मैंने जितना शिक्षा के क्षेत्र में काम किया उतना 100 साल में नहीं हुआ। मैंने मेडिकल कॉलेज बनाया। मेरे चार स्कूल चलते हैं जिनकी दीवारें तोड़ दी गईं। किड्स स्कूल के बच्चों को डीएम के कहने पर एडीएम ने कान पकड़कर निकाल दिया। मैं उस पल का इंतजार कर रहा हूं जब मेरा विश्वविद्यालय भी गिरा दिया जाएगा। आजम खां रामपुर में बने उर्दू गेट को ढहाए जाने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

रामपुर से जयाप्रदा को उम्मीदवार बनाए जाने पर आजम ने कहा कि भाजपा के पास उम्मीदवार नही हैं। इसलिए मेरे खिलाफ इम्पोर्टेड कैंडिडेट लाए जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना पर कहा कि जब ये देश प्रधानमंत्री मोदी का झूठ बर्दाश्त कर सकता है तो राहुल गांधी के वादे पर भी भरोसा करना चाहिए।

एयर स्ट्राइक पर चल रही राजनीति पर आजम ने कहा कि अगर मैं मोदीजी की जगह होता तो 40 सेकेंड में पाकिस्तान पर हमला कर देता। मैं पड़ोसी देश से पूछना चाहता हूं कि कैसे इस्लामिक देश हो जो 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने पर भी जनाजा और मातम नहीं किया। ये मैं अपनों से नहीं पड़ोसी देश से पूछ रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed