{"_id":"612a89d68ebc3e79d1361bbd","slug":"hanging-lucknow-news-lko593189958","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटके मिले युवती व महिला के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटके मिले युवती व महिला के शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगढ़/त्रिवेदीगंज। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवती और एक महिला के शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकते मिले हैं। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू की है।
सुबेहा थाना क्षेत्र के अमान का पुरवा मजरे शिवराजपुर गांव में शनिवार सुबह सुजय मिश्रा की पुत्री रुची मिश्र (18) का शव दुपट्टे के सहारे मकान के दूसरी मंजिल पर कमरे की छत से लटका मिला। दुपट्टे का एक सिरा छत के कुंडे में फंसा था तो दूसरा युवती के गले में कसा हुआ था। जानकारी पर परिवारीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि युवती ने आत्महत्या की है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, त्रिवेदीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, लोनीकटरा थाना क्षेत्र के शाहपुर शिदवी गांव में शनिवार को गोलू रावत की पत्नी कांती देवी (24) का शव मकान के कमरे की छत से फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को नीचे उतरवाया और कार्रवाई की है। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मृतक के ससुराल वालों ने कहा है कि वह सभी काम के लिए बाहर गए थे। वापस लौटे तो महिला के मौत की जानकारी मिली है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलने पर कार्रवाई की जाएगी।