{"_id":"5ee1caf9730e5b2227390c33","slug":"hand-sanitizers-will-also-be-sold-in-post-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के इन डाकघरों में शुरू होगी हैंड सैनिटाइजर की बिक्री, मेघदूत ग्रामोद्योग सेवा संस्थान से किया करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के इन डाकघरों में शुरू होगी हैंड सैनिटाइजर की बिक्री, मेघदूत ग्रामोद्योग सेवा संस्थान से किया करार
Thu, 11 Jun 2020 03:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Jun 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के डाकघरों में 15 जून से हैंड सैनिटाइजर की बिक्री शुरू की जाएगी। इसके लिए डाक विभाग ने मेघदूत ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के साथ करार किया है। उत्तर प्रदेश परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि डाक विभाग मेघदूत ग्रामोद्योग सेवा संस्थान की ओर से निर्मित हैंड सैनिटाइजर और अन्य उत्पादों की बिक्री प्रदेश में लगभग 500 चयनित डाकघरों के माध्यम से करेगा। इसके लिए 9 जून को एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि बिक्री की मॉनिटरिंग व अकाउंटिंग के लिए लखनऊ जीपीओ को नोडल ऑफिस बनाया गया है। सैनिटाइजर की कीमत 60 मिली. के लिए 30 रुपये, 100 मिली. के लिए 50 रुपये, 210 मिली. के लिए 105 रुपये और 500 मिली. के लिए 250 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
राजधानी में कुल 19 डाकघरों में मिलेगा
जीपीओ, चौक, गोमतीनगर, अमीनाबाद पार्क, दिलकुशा, राजेंद्रनगर, महानगर, न्यू हैदराबाद, जानकीपुरम, विकासनगर, अलीगंज, वृंदावन कालोनी, आवास विकास कॉलोनी, आलमबाग, हाईकोर्ट बेंच, निरालानगर, इंदिरानगर, मोहनलालगंज, मलिहाबाद में हैंड सैनेटाइजर्स की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन