फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   half population is still not vaccinated

कोविड सुरक्षा चक्र के लिए अभी आधा सफर बाकी

Sat, 18 Dec 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
half population is still not vaccinated
प्रदेश में गाजियाबाद के दंपती में कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं दूसरी ओर राजधानी में टीकाकरण अभियान में कुछ तेजी आई है। इसके बावजूद अभी भी शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पाने के लिए करीब आधा रास्ता बाकी है। लखनऊ में 88 फीसदी लोग टीके की पहली डोज ले चुके हैं, लेकिन दोनों खुराक लेने वालों का आंकड़ा अभी 52 फीसदी के ही करीब है। टीकाकरण के मामले में सबसे खराब औसत 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग वालों का है। वहीं, 60 वर्ष आयु से ऊपर वालों की हालत भी बहुत बेहतर नहीं है।
विज्ञापन

लखनऊ में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था। शुरुआत में 60 वर्ष से ऊपर तथा कुछ निर्धारित बीमारियों से जूझते लोगों के लिए ही टीकाकरण शुरू किया गया था। इसके बाद 44 साल से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण की शुरुआत हुई। आखिर में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग वालों का टीकाकरण शुरू हुआ। लखनऊ की कुल आबादी 55 लाख के करीब है। इसमें से करीब 34 लाख शहरी और 21 लाख ग्रामीण आबादी है। कुल 55 आबादी में से 18 साल से ऊपर के करीब 38 लाख लोगों का कोरोना टीकाकरण होना है। यह आबादी आठ विकास खंड तथा शहरी क्षेत्र में बांटी गई है। शहरी क्षेत्र में जहां टीकाकरण का प्रतिशत अच्छा है, वहीं गांव की हालत अभी भी खराब है।
विज्ञापन

हेल्थ केयर वर्कर्स ने भी नहीं ली पूरी खुराक
सामान्य नागरिकों के लिए टीके की सुविधा बाद में मिलनी शुरू हुई थी। सबसे पहले हेल्थकेयर वर्कर के लिए टीकाकरण शुरू किया गया था। इसके बावजूद अभी भी राजधानी में केवल 90 फीसदी हेल्थकेयर वर्कर्स ने ही टीके की दोनों खुराक ली है। इस श्रेणी में 45 फीसदी के साथ सबसे खराब प्रदर्शन 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग वालों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में अब तक टीकाकरण का आंकड़ा
श्रेणी- लक्ष्य- पहली डोज प्रतिशत दोनों डोज प्रतिशत
हेल्थवर्कर 79,581 77,439 97.3 72,307 90.85
फ्रंटलाइन वर्कर 67,413 67,629 100.00 62,143 91.98
45-59 वर्ष 7,30,000 7,10,000 97.26 4,60,000 63.00
60 वर्ष से ऊपर 4,70,000 3,90,000 82.97 2,60,000 55.32
18-44 वर्ष 25,30,000 21,70,000 85.77 11,60,000 45.84
कुल 38,77,000 34,15,068 88.00 20,14,450 51.95
टीकाकरण बढ़ाने के लिए दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील भी की जा रही है कि वे निर्धारित समय पर टीके की दोनों खुराक ले लें। लोगों के सहयोग से शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।
-डॉ. एमके सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed