{"_id":"69c5a48e2b5bb34cc205bb99","slug":"half-day-opd-in-government-hospitals-today-lucknow-news-c-13-knp1002-1662548-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सरकारी अस्पतालों में आज हाफ डे ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सरकारी अस्पतालों में आज हाफ डे ओपीडी
विज्ञापन
लखनऊ। रामनवमी के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश के चलते सरकारी अस्पतालों में शुक्रवार को हाफ डे (दोपहर 12 बजे तक) ओपीडी का संचालन होगा। चिकित्सा संस्थानों की ओपीडी में नए पंजीकरण नहीं होंगे। पहले से पंजीकृत मरीजों को ही जांच व इलाज की सुविधा मिलेगी। सभी जगह इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेंगी।
पीजीआई की प्रवक्ता कुसुम यादव के अनुसार शुक्रवार को सिर्फ उन्हीं मरीजों को देखा जाएगा जिन्हें 27 मार्च को बुलाया गया है। नए मरीजों का पंजीकरण नहीं होगा। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया उनके यहां भी ओपीडी में नए पंजीकरण नहीं होंगे। सिर्फ पुराने मरीज ही देखे जाएंगे। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ओपीडी का सामान्य रूप से संचालन होगा।
दूसरी ओर, सिविल, बलरामपुर और लोकबंधु सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में शुक्रवार को ओपीडी दोपहर 12 बजे तक ही चलेगी। पर्चे व जांच का काम सुबह 11 बजे तक होगा।