फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hajj journey costly this year

9 से 13 हजार तक महंगी हुई हज यात्रा

Fri, 27 Jun 2014 02:06 PM IST
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Jun 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
hajj journey costly this year

महंगाई की मार इस बार हज यात्रियों की जेब और हल्की करेगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा खर्च तय कर दिया है।

विज्ञापन


इसके मुताबिक प्रदेश के हज यात्रियों को अब 9 से 13 हजार रुपये ज्यादा चुकाने पड़ेंगे।

प्रदेश के लखनऊ से जाने वाले अजीजिया श्रेणी के हज यात्रियों को पिछले साल के मुकाबले 9 हजार अधिक और ग्रीन श्रेणी के हज यात्रियों को 13 हजार रुपये अधिक हज यात्रा खर्च जमा करना होगा।   

राज्य हज कमेटी ने बृहस्पतिवार को हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से घोषित हज यात्रा खर्च की दूसरी किस्त का ऐलान कर दिया।

राज्य हज कमेटी के मुताबिक लखनऊ से रवाना होने वाले हज यात्रियों में अजीजिया श्रेणी के हज यात्रियों को पूर्व में जमा 81 हजार के अलावा 80,400 रुपये और जमा करने होंगे।
विज्ञापन


वहीं ग्रीन श्रेणी वालों को भी 81 हजार पहली किस्त के अलावा 1,11,100 रुपये और हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा करने होंगे।

जबकि पिछले साल हज यात्रा के लिए लखनऊ से रवाना होने वाले हज यात्रियों को अजीजिया श्रेणी में 1,53,000 व ग्रीन श्रेणी में 1,79,000 रुपये ही जमा करने पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी से रवाना होने वाले अजीजिया श्रेणी के हज यात्रियों को पहली किस्त के बाद अब 81,350 और ग्रीन श्रेणी वालों को 1,12,050 रुपये जमा करने होंगे।

वहीं दिल्ली से रवाना होने वाले प्रदेश के अजीजिया श्रेणी के हज यात्रियों को 82,800 व ग्रीन श्रेणी वालों को 1,13,500 रुपये हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा कराने होंगे।


19 जुलाई तक जमा करनी होगी अंतिम किस्त
हज यात्रा खर्च की अंतिम किस्त 19 जुलाई तक जमा करनी होगी। राज्य हज कमेटी के सचिव डॉ. सुल्तान अहमद ने बताया कि प्रदेश के करीब 24,500 चयनित हज आवेदकों में से अब तक 12 सौ के पासपोर्ट जमा नहीं हो सके हैं। अगर इन आवेदकों ने अपनी औपचारिकता पूरी नहीं की तो प्रतीक्षा सूची के आवेदकों को मौका दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed