फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hajj committee of up approves three thousands seats for up

यूपी के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी कोटे से बढ़ी हजारों सीटें

Mon, 09 May 2016 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 09 May 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
hajj committee of up approves three thousands seats for up
हज - फोटो : demo pic

हज कमेटी ऑफ इंडिया से यूपी को निर्धारित हज कोटे से करीब तीन हजार अतिरिक्त सीटें मिलने की उम्मीद है। ये सीटें विभिन्न राज्यों से बची हुई हैं। 

विज्ञापन


सूबे के करीब 1500 हज यात्रियों ने भी 81 हजार की पहली किस्त और पासपोर्ट जमा नहीं कराया है। इससे ये सीटें भी बची रह गई हैं। राज्य हज कमेटी मिलने वाली अतिरिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची से हज यात्रियों का चयन करेगी।
विज्ञापन


प्रदेश के 21828 हज यात्रियों का चयन 21 मार्च को लॉटरी के जरिये किया गया था। हज कमेटी ने हज खर्च की 81 हजार रुपये की पहली किस्त, पासपोर्ट व अन्य जरूरी कागजात जमा कराने के लिए 30 अप्रैल तक मौका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित समयावधि में 1500 लोगों ने हज खर्च की पहली किस्त व पासपोर्ट हज कमेटी के दफ्तर में नहीं जमा कराए। इससे यूपी के निर्धारित कोटे से बची 1500 और अन्य राज्यों से बची सीटों का ब्योरा एकत्र कर हज कमेटी ऑफ इंडिया राज्यों को उनकी आबादी के हिसाब से अतिरिक्त सीटों का बंटवारा करेगी।

अतिरिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची से किया जाएगा चयन

hajj committee of up approves three thousands seats for up
हज - फोटो : demo pic

राज्य हज कमेटी के उप कार्यपालक अधिकारी तनवीर अहमद सिद्दीकी ने बताया कि आबादी के लिहाज से यूपी को करीब 3000 अतिरिक्त हज सीटें मिलने की उम्मीद है।

इन अतिरिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची से हज यात्रियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया से निर्देश मिलते ही हज यात्रियों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

राज्य हज कमेटी में हज खर्च की पहली किस्त व जरूरी दस्तावेज जमा कराने वाले 20328 हज यात्रियों के पासपोर्ट वीजा के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया भेज दिए गए हैं। गौरतलब है कि सूबे से 21828 हज यात्रियों का चयन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed